राजनांदगांव: वन मंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल: राजनांदगांव के सात तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों का तबादला…

राजनांदगांव- 18 अक्टूबर 2020/ वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया गया। इसके तहत वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशों का पालन करते हुए जिला कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा आज सात तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। 
    कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इनमें तहसीलदार श्री आनंद बंजारे को छुईखदान, नायब तहसीलदार श्री हुलेश्वरनाथ खुटे को अंबागढ़ चैकी, नायब तहसीलदार श्री भूपेंद्र कुमार नेताम को डोंगरगांव तथा नायब तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन को डोंगरगढ़ में स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदार श्री परमेश्वरी लाल मंडावी को खैरागढ़, नायब तहसीलदार श्री लीलाधर कंवर को खैरागढ़ व नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को खैरागढ़ तहसील में पदस्थ किया गया है।
    गौरतलब है कि वन मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री अकबर द्वारा विगत दिवस शुक्रवार को राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली गई जिले की समीक्षा बैठक में खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई थी। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय विधायकों की शिकायत और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को गंभीरता से लिया और राजनांदगांव जिले के अंतर्गत खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभागों के तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। 

Advertisements

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

24 hours ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.