छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वर्ष 2023-24 का बोनस लगभग 2 लाख रूपए, दो वर्ष की बकाया बोनस राशि 1 लाख रूपए मिली…

कृषक उन्नति योजना से संवर रही किसानों की जिंदगी

Advertisements

– नवीनतम एवं आधुनिक कृषि करने के लिए हुए प्रेरित

– किसान श्री गोवर्धन दास साहू को धान बिक्री से मिली 5 लाख 65 हजार रूपए की राशि

– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

– गोवर्धन ने खरीदा ट्रेक्टर एवं थे्रसर मशीन

– किसान सुकृत करा रहे घर का नवीनीकरण

राजनांदगांव 16 जनवरी 2025। कृषक उन्नति योजना से किसानों की जिंदगी संवर रही है। उनके जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है और वे नवीनतम एवं आधुनिक कृषि करने के लिए प्रेरित हुए है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने पर किसान खुश हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान श्री गोवर्धन दास साहू ने बताया कि वर्ष 2023-24 का बोनस लगभग 2 लाख रूपए की राशि मिली है। दो वर्ष की बकाया बोनस राशि 1 लाख रूपए मिली है। वहीं इस वर्ष धान बिक्री से 5 लाख 65 हजार रूपए की राशि खाते में आ गई है।

उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख रूपए बोनस और प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धान का अच्छा मूल्य दे रही है। जिससे किसानों को अब बचत हो रही है और किसानों में आधुनिक कृषि यंत्रों एवं आधुनिक पद्धति से खेती करने में रूझान बढ़ा है। इससे उपज में वृद्धि हो रही है। किसान श्री गोवर्धन दास साहू ने बताया कि उन्होंने प्राप्त राशि से ट्रेक्टर एवं थ्रेसर मशीन खरीदा है तथा खेती-किसानी एवं घरेलू कार्य में राशि का उपयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पास 12.5 एकड़ जमीन है तथा इस वर्ष उनके पूरे धान की बिक्री हो गई है। उन्होंने कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत धन्यवाद दिया।


राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी के किसान श्री सुकृत दास साहू ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का अच्छा मूल्य मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष धान बिक्री से 1 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी। वहीं दो वर्ष की बकाया राशि 60 हजार रूपए प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग वह अपने घर का नवीनीकरण करने के लिए कर रहे हैं। 3 एचपी का मोटर पंप खरीदे हैं तथा राशि का उपयोग खेती-किसानी में कर रहे हैं। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में मीडिया हमेशा आगे – बिश्नोई…

ज्ञान सरोवर में मीडियाकर्मियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आरंभ राजस्थान सरकार के उद्योग व खेल राज्य…

10 hours ago

राजनांदगांव : सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही – गीता घासी साहू…

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव के…

10 hours ago

राजनांदगांव: महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को भव्य शोभायात्रा में अभिषेक सिंह होगे शामिल…

महाराणा प्रताप जी जयंती 9 मई को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी* *मुख्य अतिथि पूर्व…

10 hours ago

राजनांदगांव : गांव-गांव में नीर और नारी की जल यात्रा का आगाज…

जल है तो जीवन की गूंज पूरे राजनांदगांव में- गांव-गांव में नीर और नारी की…

11 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम आमाकट्टा में स्वच्छता तिहार, नाला में बोरी बंधान तथा जल संगोष्ठी का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 04 मई 2025। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मासूलकसा के आश्रित ग्राम आमाकट्टा…

11 hours ago