राजनांदगांव

राजनांदगांव : वार्ड 25 कुलबीर सिंह छाबड़ा के वार्ड में कलेक्टर ने आत्मानंद स्कूल खेल मैदान में लॉन घास कार्य के लिए दी स्वीकृति…

लॉन घास की हरीतिमा से बढ़ेगी शोभाः कुलबीर

स्कूल के बच्चों को खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए मिलेगा उम्दा स्थान

Advertisements


राजनांदगांव। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा वार्ड के म्युनिस्पल (स्वामी आत्मानंद) स्कूल मैदान में लॉन घास लगाने की स्वीकृति दी गई है। वार्ड 25 के म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान का सौदर्यीकरण कराया जा रहा है।

वार्ड पार्षद व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आभार जताते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लॉन घास लगने से मैदान का जीर्णोद्धार होगा वहीं स्कूली बच्चों के साथ-साथ खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होगा। लॉन घास की हरीतिमा से शोभा बढ़ेगी और स्कूल के बच्चों को खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए उम्दा स्थान मिलेगा।

श्री छाबड़ा ने बताया कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास लगाया जाना ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही एक अच्छा माहौल मिले। बच्चों व खिलाड़ियों को धूल भरे वातावरण से मुक्ति मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार 24 मई को सुबह 9.30 बजे आयोजित भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है श्री छाबड़ा ने वार्डवासियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी जनता से अनुरोध है किया है कि इस मौके पर अधिक से अधिक संख्या में पहंुचे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक…

18 minutes ago

राजनांदगांव : चयन परीक्षा 30 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा…

22 minutes ago

राजनांदगांव : डॉ.घमेन्द्र साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव…

24 minutes ago

राजनांदगांव : 40 हजार लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण…

कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417…

26 minutes ago

राजनांदगांव : लोकार्पण एवं होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव/ छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम रामतराई में शासकीय पूर्व…

29 minutes ago