छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शहर के विकास के लिए 13 करोड़ 81 लाख रूपए के 96 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में शहर के विकास के लिए 13 करोड़ 81 लाख रूपए के 96 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Advertisements

राजनांदगांव 20 जुलाई 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में शहर के विकास के लिए 13 करोड़ 81 लाख रूपए के लागत के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख विशेष रूप से उपस्थित थी। राजनांदगांव शहर विकास के लिए किए गए भूमिपूजन से विकास कार्यों में गति मिलेगी। शहर में नाली, स्वच्छता, सड़क, भवन, उद्यान, पेयजल, अधोसंरचना के निर्माण से नगरवासियों को सुविधा मिलेगी। 

राजनांदगांव शहर विकास के लिए 13 करोड़ 81 लाख रूपए से वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपून किया गया, जिसमें अधोसंरचना मद अंतर्गत 754.19 लाख रूपए 42 कार्य अंतर्गत रोड, नाली, भवन, उद्यान एवं अन्य विकास कार्य, 15वें वित्त आयोग योजनांतर्गत 549.56 लाख रूपए से 29 कार्य अंतर्गत सीमेंट कांक्रिटींग रोड, नाली-नाला व फिल्टर प्लांट में विकास कार्य तथा सांसद निधि से 29 लाख रूपए से 9 कार्य अंतर्गत भवन, शेड, पाथवे, मंच निर्माण तथा विधायक निधि, प्रभारी मंत्री निधि अनुशंसा से 49 लाख रूपए से 16 कार्य अंतर्गत भवन, शेड, रोड व नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। 

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन बघेल, श्री भरत वर्मा, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, श्री हरिनारायण धकेता, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री राजेन्द्र गोलछा, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पार्षदगण, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

21 mins ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

2 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

3 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

3 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

3 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

3 hours ago

This website uses cookies.