छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं संासद संतोष पाण्डे ने नागरिको को हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 29 मार्च। शहर के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे ने नागरिको को हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि का त्योहार हमे माता की पूजा अर्चना व उपासना का संदेश देती है तथा गुडीपडवा त्योहार हमारी संस्कृति एवं विरासत पर जोर देते हुये सामाजिक सद्भावना तथा अखंडता को बनाये रखने में महती भूमिका निभाती है। उन्होंनंे कहा कि चैत्र नवरात्रि में नव दिनोें तक माता की अराधना व पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही हिन्दू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है। हिन्दू नव वर्ष के कलेण्डर के आधार पर ही हम हिन्दू लोग धार्मिक त्योहार एवं व्रत मनाते है। उन्होंने इस पावन पर्व पर नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की है।

Advertisements


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने इस पावन प्रसंग पर बताया कि चौत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टी की निर्मिति हुई, इसलिए इस दिन हिन्दू नववर्ष मनाया जाता है । इस दिन को संवत्सरारंभ, गुडी पडवा, विक्रम संवत् वर्षारंभ, युगादी, वर्ष प्रतिपदा, वसंत ऋतु प्रारंभ दिन आदि नामों से भी जाना जाता है। यह दिन महाराष्ट्र में ‘गुडीपडवा’ के नाम से भी मनाया जाता है। गुडी अर्थात् ध्वजा। पाडवा शब्द में ‘पाड’ का अर्थ होता है पूर्णय एवं ‘वा’ का अर्थ है वृद्धिंगत करना, परिपूर्ण करना। इस प्रकार पाडवा शब्द का अर्थ है, परिपूर्णता। धर्म संस्कृति के इस पर्व पर उन्होंने शुभकामनाएं दी है।


सांसद श्री पाण्डे ने शुभकामना देते हुये कहा कि भिन्न-भिन्न संस्कृति अथवा उद्देश्य के अनुसार नववर्ष का आरंभ भी विभिन्न तिथियों पर मनाया जाता हैं । उदाहरणार्थ, ईसाई संस्कृति के अनुसार इसवी सन् 1 जनवरी से आरंभ होता है, जबकि हिंदु नववर्ष चौत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। आर्थिक वर्ष 1 अप्रैल से आरंभ होता है, शैक्षिक वर्ष जून से आरंभ होता है, जबकि व्यापारी वर्ष कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। इस प्रकार हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार त्योहार मनाकर हमारी जीवन में खुशहाली आती है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : अंधियारे से निकलकर आओ चले उजियारे की ओर, समाज सेवक बनाकर आओ चले , समाज सेवा की ओर ‐ प्रो. विजय मानिकपुरी…

राजनांदगांव/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी द्वारा…

12 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने किया जल सयंत्र गृह का निरीक्षण,मोहारा एनीकट में जलस्तर की ली जानकारी…

राजनांदगांव 1 अपै्रल। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज सुबह मोहारा जल सयंत्रगृह का…

12 hours ago

राजनांदगांव : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के संचालन के राज्य शासन के निर्देशों का होना चाहिए परिपालन…

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कराएं : कलेक्टर- ग्राम सिंघोला में आयोजित होगा…

15 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के 130 पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभ…

- राजनांदगांव जिले के चार पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभराजनांदगांव 01 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की शिकायतें एवं समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना…

- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव 01 अप्रैल…

15 hours ago