छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 05 सितम्बर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत उल्लास साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लास साक्षरता रथ जिले के सभी विकासखंडों में भ्रमण करेंगी और नागरिकों को साक्षरता के लिए जागरूक करेगी।

Advertisements

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा अनुशंसित समाज में सभी के लिए शिक्षा पर केंद्र प्रायोजित योजना उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम लागू किया गया है। इस योजना के पांच घटक अर्थात् बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावहारिक कौशल, सतत शिक्षा है।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जनमानस का ध्यान आकर्षित करने एवं सभी वर्गों के बीच जागरूकता के लिए 1 सितम्बर से 8 सितंबर 2024 तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम सप्ताह भर चलने वाले साक्षरता अभियान की गतिविधियों की एक श्रृंखला है। यह आयोजन जिला, ब्लॉक, नगरीय तथा ग्राम पंचायत के साथ-साथ सभी शैक्षणिक संस्थानों में किया जा रहा है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

20 hours ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

20 hours ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

20 hours ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

20 hours ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

20 hours ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

20 hours ago