छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राम दरबार में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की…

– प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

Advertisements

– नागरिकों से 22 जनवरी के पहले शहर के सभी मंदिर प्रांगण एवं आस-पास साफ-सफाई करने का किया आग्रह

– मंदिरों में 22 जनवरी को जलाएं दीप

राजनांदगांव 14 जनवरी 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जीई रोड स्थित राम दरबार में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने जनसामान्य से आग्रह किया है 

कि 22 जनवरी के दिन अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के आयोजन के पहले शहर के सभी मंदिर प्रांगण एवं आस-पास साफ-सफाई अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वस्फूर्त होकर नागरिक साफ-सफाई अभियान में भाग ले तथा मंदिर परिसर एवं परिवेश को स्वच्छ बनाएं और मंदिरों में 22 जनवरी को दीप जलाएं। जनसामान्य में अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के लिए उत्साह का माहौल है। 

जिलेवासी रामोत्सव में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएं। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 mins ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

2 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

3 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

3 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

3 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

3 hours ago

This website uses cookies.