छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधायक छन्नी ने विधानसभा में उठाया क्षेत्र के जर्जर स्कूलों का मामला…

राजनांदगांव।खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ने विधानसभा में अपने विधानसभा क्षेत्र में जर्जर स्‍कूलों का मुद्दा उठाया। सोमवार को सत्र की कार्यवाही शुरु होते ही विधायक छन्‍नी साहू ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम से विधानसभा क्षेत्र में भवन विहिन व जर्जर स्‍कूलों के भवनों के निर्माण की जानकारी मांगी। दरअसल, विधायक अपने क्षेत्र के जर्जर व भवन विहिन शालाओं के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उन्‍होंने यह आवश्‍यकता सदन के संज्ञान में लाई है।

Advertisements


विधायक श्रीमती साहू ने सदन में सवाल पूछा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान स्थिति में कितने शासकीय, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल भवन विहीन या जर्जर स्थिति में हैं? उन्‍होंने यह भी पूछा कि उक्त भवन विहीन व जर्जर भवनों के स्‍थान पर कब तक नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा?
इस सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान स्थिति में 03 हाईस्कूल भवन विहीन तथा 20 प्राथमिक शालाएं एवं 06 पूर्व माध्यमिक शालाएं जर्जर है। उन्‍होंने बताया कि छुरिया विकासखंड में ग्राम साल्‍हेटोला, मोरकुटुम्‍ब, चिरचारीखुर्द स्थित हाईस्‍कूल भवन विहिन हैं।


इसी तरह अंबागढ़ चौकी विकासखंड में खुर्सीपार, सिरमुंदा, सिगरायटोला, मक्‍के, मांझीटोला, कहाड़कसा, खटा छुरिया, पथरानवागांव, जनकपुर, मुंजालपाथरी, रानाभाटिया, फाफमार, कालिहाटोला, पथराटोला, पांगरीकला, बंशीबंजारी, संबलपुर, टिपानगढ़, शिकारीमहका, कापा स्थित प्राथमिक शालाओं के भवन जर्जर हैं। वहीं छुरिया विकासखंड में अंग्रेजी माध्‍यमिक शाला छुरिया सहित तेलीनबांधा, लालुटोला, बिटाल, पिनकापार, बेलरगोंदी स्थित माध्‍यमिक शाला के भवन जर्जर हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि इन शालाओं के लिए नए भवन के निर्माण को लेकर निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

15 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

17 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

18 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

18 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

18 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

18 hours ago

This website uses cookies.