छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय, सुरगी, राजनंदगांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

राजनांदगांव – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, के “कृषि मौसम वैज्ञानिक संगठन” एवं पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र सुरगी, राजनांदगांव के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. आर. एन. सिंह, अधिष्ठाता के मार्गदर्शन व सहयोग से एक दिवसीय कार्यक्रम “विश्व पर्यावरण दिवस” का आयोजन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में 05 जून 2023 को किया गया I उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ. जी के दास, अधिष्ठाता,

Advertisements

कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं सचिव, कृषि मौसम वैज्ञानिक संगठन, रायपुर, के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ I कार्यक्रम में वर्ष के मुख्य शीर्षक “प्लास्टिक प्रदुषण का समाधान” था जिसपर विचार संगोष्ठी रखी गई जिसमे सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I कार्यक्रम के शुरुआती दौर में श्री जे. एल. चौधरी, अध्यक्ष कृषि मौसम वैज्ञानिक संगठन,

रायपुर ने “जलवायु परिवर्तन” पर अपने विचारों के माध्यम से छात्रों को जानकारी दी I तत्पश्चात इंजी. जयंत दास, संयुक्त सचिव, भारतीय मौसम सोसायटी, द्वारा पेड़ पौधे लगाने एवं प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने पर विशेष जोर दिया गया I तत्पश्चात डॉ. आर. एन. सिंह, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय ने अपने उद्बोधन में भूमि एवं जल के संरक्षण के लिए समस्त छात्र छात्राओं को प्रेरित किया तदोपरांत डॉ. जी. के दास,

अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय ने अपने विचारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर सभी को संबोधित किया I विचार संगोष्ठी कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, उक्त कार्यक्रम में प्रत्युसा दास, प्रथम वर्ष की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया, रोशन खोब्रागडे, द्वितीय स्थान पर रहे, सौम्या साहू और दिव्यांजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किये I कार्यक्रम का संचालन डॉ डिकेश्वर निषाद,

सहा. प्राध्यापक द्वारा सम्पादित किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनम्रता जैन, प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय ने अधिकारीयों एवं कर्मचारियों सहित समस्त छात्र-छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित किये I इस कार्यक्रम में डॉ. एल के रामटेके, डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. दिवेदी प्रसाद, डॉ. पूजा साहू, समस्त अतिथि शिक्षक तथा अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सराहनीय रही I

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

13 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

15 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

16 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

16 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

16 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

16 hours ago

This website uses cookies.