छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: शहर महापौर के लिए राजा माखीजा की उभरी प्रबल दावेदारी, अन्य दावेदार सकते में…

व्यापारी समुदाय व सभी समाज के समर्थन से राजा की दावेदारी मजबूत

Advertisements

राजनांदगांव / संस्कार धानी नगरी राजनांदगांव नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से महापौर पद चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की भरमार है। इस क्रम में शहर से सुप्रसिद्ध उद्यमी व समाजसेवी राजेश माखीजा राजा का नाम तेजी से उभरा है। श्री माखीजा द्वारा महापौर पद के लिए की गई मजबूत दावेदारी से महापौर चुनाव लड़ने वाले अन्य दावेदार सकते में आ गए हैं।
बता दें कि भाजपा की ओर से राजा माखीजा को महापौर चुनाव लड़ने चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट ,‌ लायंस क्लब,महाकाल सेना, बढ़ते कदम ,सिंधी समाज व अन्य व्यापारिक व सेवा भावी संगठनों सहित सभी समाज के लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।


धार्मिक प्रवृत्ति के राजा माखीजा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री का चुनाव लड़कर निर्वाचित होने के अलावा लायंस क्लब व सभी मंदिर से जुड़े होने तथा पेशे से उद्यमी श्री माखीजा महाकाल सेना के राजेश डागा एवं सेना के सभी भक्त जन आदि के साथ श्रावण सोमवार पर उज्जैन के तर्ज पर संस्कार धानी नगरी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर, महाकाल का भव्य शौभायात्रा निकालते आ रहे हैं। जिसे संस्कार धानी वासियों का बहुत प्यार ,स्नेह व सहयोग मिलते आया है।
5 जनवरी 1972 को संस्कारधानी नगरी में स्वर्गीय श्री शेवन दास माखीजा के यहां जन्मे राजेश को प्यार से लोग राजा कहकर संबोधन देते है। वे सिंधी अकादमी के पूर्व बोर्ड मेंबर होने के अलावा लालबाग स्थित झूलेलाल मंदिर के संरक्षक भी है।


भाजपा के सक्रिय नेता राजा माखीजा की मजबूत दावेदारी
सन् 2002 से युवावस्थ से भाजपा से जुड़े व इसके सक्रिय सदस्य श्री राजा पहले भाजपा के पन्ना प्रभारी बने तत्पश्चात वार्ड संयोजक इसके बाद शक्ति केंद्र प्रभारी भी रहे राजा माखीजा वर्तमान में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं जिला कार्यकारिणी में सक्रियता से कार्य कर रहे है। श्री राजा राजनांदगांव में आयोजित स्वदेशी मेले का सह- संयोजक रहे हैं। उनकी महापौर पद की दावेदारी से सभी व्यवसायियों में प्रसन्नता देखी जा रही है वहीं सिंधी समाज के लोगों सहितसभी धर्म – संप्रदाय व संस्था- संगठन के लोगों सहित भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। उक्ताशय की जानकारी व्यवसायिक संगठन कैट के संजय तेजवानी ने दी है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago