राजनांदगांव : शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की…

बाड़ी विकास कार्य प्रगति की ली जानकारी

Advertisements

जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश


राजनांदगांव – शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने आज उद्यानिकी विभाग राजनांदगांव के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी विकास कार्य की प्रगति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटेल, मरार समाज के कृषक जो सब्जी की खेती करते हैं, उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मुख्यालय में रहकर कार्य करेंगे।


शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने सभी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। सहायक संचालक उद्यान श्री राजेश कुमार शर्मा ने अध्यक्ष एवं बोर्ड के सभी सदस्यों को जिले में संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष श्री पटेल एवं सदस्यों ने पेण्ड्री स्थित शासकीय उद्यान रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में उत्पादित पौधों का अवलोकन किया।

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट में तैयार किये गये सब्जी एवं पौधों को देखकर सराहना की। इस अवसर पर सदस्य श्री दुखवा पटेल, श्री हरिराम पटेल, श्री अनुराग पटेल, श्री पवन कुमार पटेल एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

17 hours ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

17 hours ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

18 hours ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

18 hours ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

18 hours ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

18 hours ago