राजनांदगांव: शासन के वनधन विकास केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी केन्द्र के रूप में उभर रहे हैं…

राजनांदगांव- जिसको लक्ष्य पाना है वह कठिन रास्तों की परवाह नहीं करते। संगठित होकर शिद्दत से की गई कोशिश की परिणति यह रही कि छुरिया विकासखंड में प्रगति वनधन विकास केन्द्र जोब की महिलाओं को चिरायता का विक्रय कर 63 हजार रूपए का मुनाफा हुआ। शासन की वनधन विकास केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी केन्द्र के रूप में उभर रहे हैं।

Advertisements

समूह की सचिव श्रीमती रूक्मिणी मंडावी ने बताया कि ऐसा सोचे नहीं थे कि एक माह में इतनी उन्नति करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत के अधिकारियों से प्रोत्साहन एवं सहयोग मिला, जिससे हम सभी महिलाएं अब स्वावलंबी हो रही हैं। शासन के प्रगति वनधन विकास केन्द्र जोब से हमारी किस्मत बदली है। अब हम न केवल जागरूक हुए हैं बल्कि हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है और संकोच दूर हुआ हैे।

उन्होंने बताया कि 44 क्विंटल चिरायता ग्रामीणों से क्रय किया गया। हमें वन विभाग की मदद मिली और वन विभाग द्वारा चिरायता क्रय किया गया। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं अभी इस सफलता से बहुत खुश है और हम सभी आगे किस तरह कार्य करना है इस पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। बिमला बाई ने कहा कि अब हम जिमीकंद का अचार बनाएंगे और इसकी मार्केटिंग भी करेंगे।

जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रतीक प्रधान ने बताया कि चिरायता वनौषधि है और इस क्षेत्र में बहुतायत होता है। महिलाओं ने 93 हजार 135 रूपए की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में चिरायता खरीदा था और उसका विक्रय करने पर 1 लाख 55 हजार 225 रूपए की राशि में विक्रय किया। जिससे शुद्ध आमदनी 62 हजार हुई।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : यातायात विभाग एवं नगर निगम द्वारा नो पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कार्यवाही…

राजनांदगांव। आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस…

8 hours ago

राजनांदगांव : पुरानी रंजीश की बात पर गाली-गुप्तार कर किया था मारपीट…

चाकू के मुठ से सिर में मारकर चोंट पहूंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दिनांक- 02.04.2025…

8 hours ago

राजनांदगांव : मच्छरदारी लगाकर सोने से न मच्छर काटेगा, न मलेरिया होगा…

- मलेरिया की रोकथाम के लिए हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम- विश्व मलेरिया दिवस पर हुआ…

10 hours ago

राजनांदगांव : मृत्यु उपरांत नेत्रदान एक नेक और मानवीय कार्य…

- श्रीमती धनिया बाई ठाकुर एवं श्री रमेश पिंगले के निधन उपरांत परिजनों ने किया…

10 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार-2025 में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का हो रहा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राज्य शासन द्वारा जिले में सुशासन तिहार 2025 का क्रियान्वयन किया…

10 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहनियों ने निकाली कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया प्रेरितराजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राजनांदगांव विकासखंड में…

10 hours ago