छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : संभागायुक्त कावरे ने शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री का किया निरीक्षण…

अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य की ली जानकारी
राजनांदगांव – संभागायुक्त श्री कावरे ने शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री का निरीक्षण कर वहां कि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केजुवल्टी वार्ड, महिला मेडिकल वार्ड, पुरूष मेडिकल वार्ड का अवलोकन कर प्रतिदिन आने वाले ओपीडी और आईपीडी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर वहां मिल रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में पूछा। बालोद की श्रीमती शांति बाई ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने पर राजनांदगांव मेडिकल कालेज रिफर किया गया है और यहां ईलाज जारी है। वहीं मरीजों में सिकलिन की शिकायत भी मिली।

Advertisements

जिसके लिए ब्लड की जरूरत पड़ती है। संभागायुक्त श्री कावरे ने चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए ब्लड बैंक के लाईसेंस प्रोसेस को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यकता अनुसार समय पर दवाईयां, खून उपलब्ध कराएं। डॉक्टर लागातार मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से आयुष्मान कार्ड से ईलाज के संबंध में जानकारी ली।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

23 hours ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.