Categories: Uncategorized

राजनांदगांव : सहदेव नगर सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा: आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवरात सहित 3 लाख रुपए बरामद…

राजनांदगांव सहदेव नगर के सूने मकान में हुई चोरी का आज जिला पुलिस ने पत्रकार वार्ता लेते हुए खुलासा किया है ममता नगर एवं सहदेव नगर चोरी की घटना में बालाघाट मध्य प्रदेश का गिरोह शामिल था ।

Advertisements

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि आरोपी 9:07 से 8:30 तोला सोने के जेवरात एवं लगभग आधा किलो से अधिक चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर बरामद किया गया। उक्त घटना को आरोपी नौशाद और अनुराग मिश्रा उर्फ धीरज द्वारा मोटरसाइकिल में आकर घटना को अंजाम दिया गया था।

राजनांदगांव शहर देव नगर थाना बसंतपुर के निवासी अजीत दुबे दिनांक 5:03 2022 को घर में ताला लगाकर हैदराबाद घूमने गया था जो वापस दिनांक 10:03 2022 को घर लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी 300000 रूपए की चोरी हो गई है जो थाना बसंतपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।


मामले को गंभीरता पूर्वक देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गौरव राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया इस विशेष टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु राजनांदगांव से बालाघाट मध्य प्रदेश तक तकनीकी तीसरी आंख साइबर सेल एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस प्रकरण में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक राजेश साहू, उप निरी. भोला सिंह, सउनि महेन्द्र यादव, प्र0आर0 बसंत राव आरक्षक विभाष सिंह राजपूत, प्रवीण मेश्राम, थाना कोतवाली से प्र0आर0 जी.सिरील, अनिवाश झॉ, प्रख्यात जैन, महेन्द्रपाल जोशी, सायबर सेल से प्रभारी सायबर सेल सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्र.आर. अनित शुक्ला, आरक्षक मनोज खूंटे, हेमंत साहू, आदित्य सिंह का योगदान सराहनीय रहा है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

23 hours ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.