राजनांदगांव 01 जनवरी 2022। अनुविभागीय दण्डाधिकारी खैरागढ़ श्री लवकेश धु्रव ने नगर पालिका निगम खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाईन खैरागढ़ के 1 पॉजीटिव मरीज पाये जाने के कारण सिविल लाईन खैरागढ़ में पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से 100 मीटर की परिधि को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वॉयरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कार्रवाई की जाएगी –
प्रभारी अधिकारी द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दर पर की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। माइक्रो कंटेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच के लिए लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कम्यूनिटी सर्विलेंस टीम द्वारा पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से चारो दिशा में 50-50 घरों का तथा कॉलोनी परिसर में आये लक्षण वाले समस्त लोगों का एक्टिव सर्विलेंस कर सर्दी, खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ वाले व्यक्तियों की सूची खण्ड चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करेंगे।
इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती सीमा बख्शी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग खैरागढ़ सुश्री ऋतु खरे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खैरागढ़ डॉ. विवेक बिसेन, परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती नीरू सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ महेश भुआर्य, थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश साहू प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
राजनांदगांव 18 मार्च। नगर निगम सीमाक्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में शहर वासियों को सुचारू रूप…
रायपुर, 18 मार्च 2025/विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधान सभा के सदस्यों…
राजनांदगांव 18 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम…
राजनांदगांव 18 मार्च 2025। शासन द्वारा राज्य में महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम के प्रावधानों…
खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय : खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग…
कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएंराजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय…
This website uses cookies.