राजनांदगांव: सीढ़ी चढ़ने में असमर्थ बुजुर्ग को ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों ने कराया मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ का दर्शन…


राजनांदगांव – कुंवार नवरात्रि पर्व 2021 के दौरान डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन हेतु आए बुजुर्ग कुंजीलाल देवांगन निवासी डोंगरगढ़ जो देवी दर्शन के लिए मंदिर आए थे जो वाकर की सहायता से चल पाते थे परंतु सीढ़ियों में चढ़ने के लिए असमर्थ थे।

Advertisements

इसी दौरान डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक 1312 प्रवीण मेश्राम थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव एवं आरक्षक 1498 दीपक मानिकपुरी थाना अंजोरा जिला दुर्ग द्वारा बुजुर्ग को इस हालत में देख उनकी सहायता हेतु दोनों जवान आगे आए और सीढ़ी चढ़ने में असमर्थ बुजुर्ग कुंजी लाल देवांगन को अपने गोद में उठाकर मंदिर ले गए माता रानी के दर्शन करवाएं।

उन्हें वापस नीचे लेकर भी आए जिससे बुजुर्ग द्वारा दोनों जवानों को आशीर्वाद दिया गया। आरक्षक 1312 प्रवीण मेश्राम एवं आरक्षक 1498 दीपक मानिकपुरी को बुजुर्ग के परिजन भी धन्यवाद दिए साथ ही वहां दर्शन हेतु उपस्थित लोगों द्वारा भी इसे सराहा गया जवानों का यह कृत्य प्रशंसनीय है। इससे राजनांदगांव पुलिस के प्रति दर्शनार्थियों एवं जनता में सकारात्मक भाव प्रदर्शित होता है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

3 hours ago

राजनांदगांव : टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान…

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न- टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव 25…

5 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

- साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की…

5 hours ago

राजनांदगांव : राजनादगांव को इसलिए ही कहा जाता है संस्कारधानी…

राजनांदगांव के शांति नगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी। वहां एक…

6 hours ago

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित…

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न राजनांदगांव। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज…

6 hours ago

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा…

7 hours ago