छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सूने मकान से गहने समेत नगदी पार कर चोर हुआ फरार…

खैरागढ़ । ब्लाक के ग्राम मुतेड़ा नवागांव में सूनेपन का फायदा उठाकर चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर ने नकद और आभूषण समेत 48 हजार रुपये पर हाथ साफ किया है।

Advertisements

पुलिस ने प्रार्थी गंगाधर यादव की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। घटना के दौरान प्रार्थी का परिवार रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया. था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुतेड़ा निवासी गंगाधर यादव शनिवार को घर में ताला लगाकर परिवार सहित रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने खैरागढ़ आए थे।

समारोह में शामिल होने के बाद रात्रि करीब एक बजे घर लौटा तब चोरी की वारदात का पता चला। पूरा परिवार घर लौटा तो आंगन का लगे बल्ब निकला हुआ था और दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। वहीं घर अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर भी खुला था जिसमें रखे 40 हजार कीमती सोने के आभूषण और नकद करीब आठ हजार रुपये अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

7 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

7 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

7 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

7 hours ago

This website uses cookies.