छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*

Advertisements

*- हैण्डलूम कपड़ों से बैग का एक नया पैटर्न बिलासा किया ईजाद*

*-  ईको फ्रेंडली बाटल कव्हर, टिफिन बैग, मोबाईल कव्हर, पोटली, मार्केट बैग, फैंसी पर्स, पिठ्ठू बैग, स्लाईन बैग, पाऊच बैग की बढ़ी डिमांड*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। जिले के रेल्वे स्टेशन में स्थापित शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह की महिलाओं की जिंदगी बदल रही है। स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त हो रही हैं।

स्थानीय स्तर पर रूचि महिला मंडल की महिलाएं कॉटन क्लाथ से स्थानीय स्तर पर अच्छी गुणवत्ता के हैण्ड बैग बना रही हैं। रेल्वे स्टेशन में ऐसे बैग की बहुत डिमांड है। यह स्टॉल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में है।

यहां लगभग 45 से अधिक वेरायटी है। यहां बाटल कव्हर, टिफिन बैग, मोबाईल कव्हर, पोटली, मार्केट बैग, फैंसी पर्स, पिठ्ठू बैग, स्लाईन बैग, पाऊच बैग, साड़ी कव्हर बनाए गए हंै तथा हैण्डलूम कपड़ों से बैग का एक नया पैटर्न बिलासा ईजाद किया गया है। सभी बैग इको फ्रेंडली है। फोल्डिंग बैग, स्ंिट्रग बैग की बहुत सी श्रृंखला है। 

एक स्टेशन एक उत्पाद की संचालक श्रीमती तीजन बाई साहू ने बताया कि यहां के उत्पादों की लगातार बिक्री हो रही है और स्टेशन में आने वाले यात्री इसकी खरीदारी कर रही है। रूचि महिला मंडल की मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री रचना शर्मा ने बताया कि रूचि महिला मंडल में 50 महिला सदस्य हैं। प्रतिदिन लगभग एक हजार रूपए के उत्पादों की बिक्री हो जाती है। बैग को उनकी वेरायटी के अनुसार नंबर एवं नाम भी दिए गए हैं।

खुबसूरत कढ़ाई एवं रंग-बिरंगे डिजाइन के कारण ये बैग लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे कच्चा माल रायपुर से लेकर आते हैं और उनका वर्कशॉप जीई रोड में है। यहाँ उन्हें होम मेड वस्तुओं के स्थानीय उत्पाद को प्रदर्शित करने का अच्छा माध्यम मिल गया है। उन्होंने कहा कि उनका समूह आगे अपने इस व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। आगे यहाँ के प्रोडक्ट को अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के माध्यम से भी बिक्री करना चाहते हैं।

स्टेशन में आने-जाने वाले यात्री प्रतिदिन बैग की खरीदारी करते हैं। चेन्नई के श्री धर्मेन्द्र ने दो पर्स खरीदा। वही जामनगर की महिलाओं ने तथा रेणु साहू ने भी बैग खरीदा। महिला शक्तिकरण की दिशा में महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के हैं। कॉटन क्लॉथ का उपयोग से बने यह प्रोडक्ट वॉशेबल है और नागरिकों के वाजिब दाम में मिल रहे हैं।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

3 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

4 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

4 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

4 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

4 hours ago

राजनांदगांव : आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने कमला कालेज में बनाये गए साईबर लेन का किया अवलोकन…

*- सेल्फी जोन - मैं हूं साईबर जागरूक राजनांदगांव पुलिस में सेल्फी ले रहे नागरिक*…

5 hours ago

This website uses cookies.