राजनांदगांव

राजनांदगांव : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादों को संजोने एवं अक्षुण्य बनाये रखने के लिए आजादी से अंत्योदय तक 90 दिवस के अभियान का शुभारंभ…

राजनांदगांव 28 अप्रैल 2022। भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष की स्मृति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादों को संजोने एवं अक्षुण्य बनाये रखने के लिए केन्द्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास गिरिराज सिंह ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में ‘आजादी से अंत्योदय तक 90 दिवस के अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव एकेएएम समारोह में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के परिजन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें देशभर के 75 जिलों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजन जुड़े रहे।

Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान का उत्सव मनाने और उन महान विभूतियों के सपनों को साकार करने का अवसर है, जो उन्होंने राष्ट्र के लिए देखे हैं। उन्होंने बताया कि देश के 75 जिलों में इस अभियान के शुभारंभ के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल के जन्म स्थान जिला राजनांदगांव का चयन किया गया है। राजनांदगांव जिले में भारत सरकार के 9 मंत्रालयों एवं विभागों की 17 योजनाओं का लाभ 90 दिवस के भीतर शत प्रतिशत सभी लाभार्थियों को दिया जाएगा एवं सैचुरेशन मोड में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।

राजनांदगांव जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करने के उद्देश्य से नियमित रूप से महत्वपूर्ण दिवसों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे तथा विभिन्न हितग्राहियों को भी इनमें शामिल किया जाएगा। इसके अंतर्गत युवा निकायों, शिक्षा विभाग के समन्वय से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के परिजन सेवानिवृत्त आईपीएस एनकेएस ठाकुर, साहित्यकार आशीष ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी विश्वजीत सिंह, परिवार के अन्य सदस्य तथा संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष की स्मृति में 90 दिवसीय एकेएएस अंत्योदय योजना के तहत कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान इत्यादि जैसे कार्यकलापों की योजना बनाई जाए।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : सिंघोला मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ में 1248 ज्योति कलश प्रज्वलित…

राजनांदगांव जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम सिंघोला मे मां…

15 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसद संतोष पांडे ने रायपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत…

राजनांदगांव। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का रायपुर एयरपोर्ट आगमन पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र सांसद …

15 hours ago

राजनांदगांव : 243.54 किलोग्राम गांजा कीमती 36 लाख के साथ 02 अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

ए.एन.टी.एफ. राजनांदगांव ने पकड़ा 243.54 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 36,53,100/- रूपये के साथ 02 अंर्तराज्यीय…

15 hours ago

राजनांदगांव : रास्ता रोककर चाकू लहराकर डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ रास्ता रोक कर चाकू लहरा कर डरा धमका रहे…

16 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं एसपी द्वारा डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला का किया निरीक्षण…

डोंगरगढ़ मंदिर रोपवे और मंदिर में लगे सीसीटीव्ही का लिया गया जायजा। मेला व्यवस्था एवं…

16 hours ago

राजनांदगाँव : शक्तिधाम महाकाली मंदिर में जली आस्था की ज्योत…

इस वर्ष 71 मनोकामना ज्योतिकालश प्रज्जवलित 2 अप्रैल को छः सगी बहनों का कार्यक्रम 3…

16 hours ago