राजनांदगांव: हर नागरिक को अपना फर्ज निभाते हुए टीकाकरण कराना है- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा…

राजनांदगांव 25 अगस्त 2021। कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार जनअभियान के अंतर्गत अब तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 9 लाख 916 लोगों ने टीकाकरण कराया है। जिसमें 4 लाख 60 हजार 392 महिलाओं तथा 4 लाख 41 हजार 425 पुरूषों ने टीका लगवा लिया है। महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक टीका लगवाया है। जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है।

Advertisements

महिलाओं एवं बुजुर्गो की टीकाकरण में विशेष सहभागिता रहीं, वहीं अब गर्भवती माताएं भी टीकाकरण करा रही हैं। युवा वर्ग का टीकाकारण के लिए खासा रूझान रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हेतु जनसामान्य से टीकाकरण हेतु आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि नई ऊर्जा के साथ कोरोना को हराने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर के विभीषिका की पीड़ा को हम सभी ने महसूस किया है।

इस महामारी के खतरे को देखते हुए हर नागरिक को अपना फर्ज निभाते हुए टीकाकारण कराना है। हमें अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकारण कराना है। अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण कराना जरूरी है। ऐसे व्यक्ति जो अभी भी छूट गए हैं, उन्हें लक्षित कर टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित करें।

हमारे जांबाज अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं ने लगातार अपनी सेवाएं दी हैं और अब स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण के कार्य में सतत लगी हुई है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन सभी टीकाकारण के लिए जनसामान्य को जागरूक कर रहे हैं। हर नागरिक को इस अभियान में अपना योगदान देना है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

1 hour ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

18 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

20 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

21 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

21 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

21 hours ago

This website uses cookies.