छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : होटल रैलिस में पुलिस की दबिश, पिछले कई दिनों से होटल में अवैध रूप से हो रहा था हुक्का बार का संचालन…

-होटल मैनेजर शेख जुनादुल ईस्लाम उर्फ जॉनी के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

Advertisements

राजनांदगांव – होटल रैलिस में पुलिस द्वारा दबिश देकर अवैध रूप से हुक्का बार संचालन के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पिछले कई दिनों से होटल में अवैध रूप से निकोटिन युक्त पदार्थ का उपयोग कर हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। होटल मैनेजर शेख जुनादुल ईस्लाम उर्फ जॉनी के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 01.03.2022 के शाम मुखबीर सूचना मिली कि शहर के मध्य स्थित होटल रैलिस में अवैध रूप से निकोटिन युक्त पदार्थ का उपयोग कर हुक्का बार का संचालन चोरी छुपे किया जा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा0पु0से0) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली अलेक्जेण्डर किरो व उनकी टीम तथा चीता से सउनि संतोष सिंह व उनकी टीम द्वारा रात्रि लगभग 09.30 बजे के आसपास होटल रैलिस में रेड कार्यवाही किया।

जिसमें रूम नंबर 205 में वहां के मैनेजर द्वारा 03 लोगों को अवैध रूप से निकोटिन युक्त पदार्थ जिसमें कई प्रकार के फलेवर युक्त को उपलब्ध कर पिला रहे थे तथा नीचे बने हाल में करीबन 05-06 लोगों को बिठाकर हुक्का उपलब्ध कराकर पिलाया जा रहा था। इस पर मैनेजर को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने के संबंध में लिखित में नोटिस देकर पूछताछ किया गया जो उनके द्वारा लिखित में दिया गया कि उनके पास इस संबंध में कोई कागजात नही होना बताया।

जो कि अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने पर मौके से 06 नग हुक्का पौट,हुक्का जलाने हेतु 01 नग हिटर,एक डिब्बा में 06 अलग अलग प्रकार का हुक्का फलेवर जप्त कर धारा 4/21,6/24 COTPA (CIGARETTE AND TOBACCO PRODUCT PROHIBITION ACT) के तहत कार्यवाही की गयी हैं चूॅकि घटना दिनांक को होटल मालिक शहर से बाहर होने की जानकारी मिली हैं जिसकी तस्दीक कर अग्रिम कार्यवाही की जाती हैं।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

2 hours ago

राजनांदगांव : टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान…

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न- टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव 25…

5 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

- साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की…

5 hours ago

राजनांदगांव : राजनादगांव को इसलिए ही कहा जाता है संस्कारधानी…

राजनांदगांव के शांति नगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी। वहां एक…

5 hours ago

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित…

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न राजनांदगांव। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज…

6 hours ago

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा…

7 hours ago