राजनांदगांव : 2 अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम में होगा ग्रामसभा का आयोजन…

  • कलेक्टर ने दिए तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने 2 अक्टूबर 2021 से जिले के प्रत्येक ग्राम में प्रारंभ होने वाले ग्रामसभा की बैठक के तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक के लिए जनपद पंचायतवार प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजित करने के लिए समय सारिणी तैयार कर ली जाए। जिससे एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा के आयोजन न हो।

Advertisements

इस प्रकार की व्यवस्था से विशेष कर सरपंच एवं सचिव उस ग्रामसभा की बैठक में आसानी से उपस्थित हो सके। उन्होंने ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए आवश्यकतानुसार स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देने कहा है। जिसकी जानकारी 28 सितम्बर 2021 के पूर्व उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आयोजित ग्रामसभा बैठक में उपस्थित सदस्यों के उपस्थिति पंजी एवं ग्रामसभा बैठक की कार्रवाई विवरण की सत्य प्रतिलिपि कार्यालय कलेक्टर (पंचायत) को अनिवार्य रूप से 15 अक्टूबर 2021 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

11 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

12 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

12 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

12 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

12 hours ago

This website uses cookies.