राजनांदगांव : 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ…

  • बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग के 932 बालक एवं बालिकाएं हो रहे शामिल
  • रोपस्कीपिंग, बास्केटबॉल, योगमुडो (मार्शल आर्ट), हॉकी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
  • 14 सितम्बर तक जिले में खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी

21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। जिसमें बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग के 932 बालक एवं बालिकाएं शामिल हो रहे हैं। जिनमें बिलासपुर संभाग से 234, दुर्ग संभाग से 234, रायपुर संभाग से 174, सरगुजा संभाग से 157 एवं बस्तर संभाग से 133 बालक एवं बालिकाएं विभिन्न खेल प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है। 14 सितम्बर 2021 तक यह शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता चलेगी। जिसमें दिग्विजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान में रोपस्कीपिंग व बास्केटबॉल, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय हॉल में योगमुडो (मार्शल आर्ट), अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी तथा सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बच्चों में खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए उत्साह एवं उत्सुकता है।

Advertisements


राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदेन अध्यक्ष तथा कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्देशन में बालक-बालिकाओं को आवासीय, भोजन एवं यातायात की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम ने बच्चों तथा उनके कोच से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भावना, अनुशासन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें। यहां से चयनित सर्वेश्रेष्ट खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

4 hours ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

4 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

4 hours ago

राजनांदगांव : झूलेलाल जयंती विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एवं सांसद ने दी सिंधी समाज को बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक…

4 hours ago

राजनंादगांव : महापौर ने सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन…

4 hours ago