छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण…

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 28 सितम्बर को ग्राम बरगा में

Advertisements

– मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री होंगे शामिल

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2024। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में 28 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल द्वारा की जाएगी। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी श्री भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सभापति जिला पंचायत श्री अशोक देवांगन, समाज सेवी श्री रमेश पटेल, सरपंच बरगा श्री कुमार सोनवानी उपस्थित रहेंगे। 

इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास तथा विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया जाएगा। 
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में 28 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें 12 करोड़ 78 लाख 93 हजार रूपए के 21 कार्य का लोकार्पण एवं 19 करोड़ 28 लाख 67 हजार रूपए के 14 कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

 लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 59 लाख 77 हजार रूपए के 1 कार्य का लोकार्पण एवं 10 करोड़ 25 लाख 78 हजार रूपए के 7 कार्य का भूमिपूजन, स्वास्थ्य विभाग (सीजीएमएससी) अंतर्गत 4 करोड़ 25 लाख 48 हजार रूपए के 13 कार्य का लोकार्पण एवं 6 करोड़ 97 लाख 28 हजार रूपए के 4 कार्यों का भूमिपूजन, जल संसाधन संभाग अंतर्गत 4 करोड़ 94 लाख 22 हजार रूपए के 2 कार्यों का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 65 लाख 62 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन,

 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 99 लाख 46 हजार रूपए के 5 कार्य का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक अंतर्गत 20 लाख रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन, कृषि विभाग अंतर्गत 19 लाख 99 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। 
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 59 लाख 77 हजार रूपए के आलीवारा से टेका हरदी मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित का लोकार्पण किया जाएगा तथा 1 करोड़ 4 लाख 51 हजार रूपए के वृत्त कार्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए के ग्राम माड़ीतराई में हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य, 

1 करोड़ 70 लाख 30 हजार रूपए के ग्राम पंचायत ईरा में गौठान में मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग लम्बई 1.20 किलोमीटर, 1 करोड़ 17 लाख 49 हजार रूपए के जीई रोड से पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र हेलीपेड पहुंच मार्ग लम्बाई 2.11 किलोमीटर का मजबूतीकरण एवं डामरीकरण कार्य पुल-पुलिया सहित, 1 करोड़ 95 लाख 59 हजार रूपए के जीई रोड से आठवीं बटालियन आवासीय भवनों का पहुंच मार्ग लम्बाई 1.605 किलोमीटर का मजबूतीकरण एवं नया डामरीकरण कार्य पुल-पुलिया सहित, 1 करोड़ 29 लाख 68 हजार रूपए के सुरगी के कोटराभाठा मार्ग लम्बाई 1.05 किलोमीटर का निर्माण पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 32 लाख 98 हजार रूपए के उसरीबोड नगर मार्ग लम्बाई 1.50 किलोमीटर का डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग (सीजीएमएससी) अंतर्गत 3 करोड़ रूपए के कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य, 2 करोड़ 94 लाख 55 हजार रूपए के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में फिजियोथेरेपी वार्ड व स्टोर रूप एवं लेक्चर हॉल निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान घुमका में भवन निर्माण, 27 लाख 73 हजार रूपए के उप स्वास्थ्य केन्द्र भोथीपारकला में भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा तथा 75 लाख रूपए के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोला भवन निर्माण कार्य, 

61 लाख 96 हजार रूपए के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोलापुर भवन निर्माण कार्य, 32 लाख 28 हजार रूपए के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड निर्माण कार्य, 28 लाख 51 हजार रूपए के उप स्वास्थ्य केन्द्र महराजपुर भवन निर्माण कार्य, 27 लाख 73 हजार रूपए के उप स्वास्थ्य केन्द्र सोनेसरार भवन निर्माण कार्य, 25-25 लाख रूपए के यूएचडब्ल्यूसी नवागांव, नंदई, लेबर कालोनी तुलसीपुर, कौरिनभांठा, गौरीनगर, मोहड़, ढ़ाबा, अटल आवास पेण्ड्री में निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।
 
जल संसाधन संभाग अंतर्गत 2 करोड़ 85 लाख 62 हजार रूपए के झिटिया एनीकट एवं 2 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए के गातापारखुर्द एनीकट का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 65 हजार 62 हजार रूपए के कलकसा जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 20 लाख रूपए के पशु चिकित्सा केन्द्र निर्माण कार्य (वेटनरी हॉस्पिटल) राजनांदगांव, 

20 लाख रूपए के महिला प्रशिक्षण भवन घुमका निर्माण कार्य, 19 लाख 73 हजार रूपए के रानीतराई शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, 19 लाख 73 हजार रूपए के पेण्ड्री शासकीय हाई स्कूल में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, 20 लाख रूपए के मुस्लिम समाज डोंगरगढ़ के लिए शादी समारोह हेतु सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण किया जाएगा।

 पुलिस अधीक्षक अंतर्गत 20 लाख रूपए के मंगल भवन रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव का जीर्णोद्धार एवं उप संचालक कृषि विभाग अंतर्गत 19 लाख 99 हजार रूपए के कृषि, उद्यानिकी, कृषि-वाणिकी, फसलों के मूल्य प्रवर्धित उत्पादन के विक्रय हेतु भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा।  
Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

3 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

5 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

5 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

5 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

5 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

5 hours ago

This website uses cookies.