छत्तीसगढ़

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : तन-मन को स्वस्थ्य रखने नियमित करें योग : मंत्री भेंड़िया…

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्य सभा सांसद छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने किया योगाभ्यास

Advertisements

रायपुर, 21 जून 2021अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्य सभा सांसद छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने किया योगाभ्यास किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी है।  

 
     भेंड़िया ने सभी प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को भारत में प्राचीन काल से अपनाया गया है। यह हमारे अंदर शारीरिक शक्ति के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कोरोना महामारी के समय में लोगों को जो शारीरिक एवं मानसिक परेशानी आ रही है उसे हम योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से तन-मन को स्वस्थ्य रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करने का आह्वान किया।


    भेंड़िया ने कहा कि योग को निरोग और स्वस्थ जीवन शैली का आधार माना गया है। वर्तमान में घटती शारीरिक प्रतिरोधकता, तनाव युक्त व्यस्त जीवन शैली को व्यवस्थित करने के लिए योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। समाज के सभी लोगों में योग के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है जिससे हम एक स्वस्थ समाज, प्रदेश और देश के निर्माण में सहयोगी बन सकें।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

10 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

10 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

11 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

11 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

11 hours ago