रायपुर : अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति: स्वरोजगार स्थापित कर युवा बन रहे हैं आत्मनिर्भर…

रायपुर, 26 सितम्बर 2021बीजापुर के भैरमगढ़ विकासखंड के नक्सली प्रभावित दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम इरपा पोमरा निवासी श्री उरसा ने अभी कुछ माह पूर्व अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए स्मॉल बिजनेस योजना अंनर्गत मिले ऋण की मदद  से केशकुतुल रोड पर एक किराना दुकान संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुकान से उसे अच्छी आमदनी हो जाती है, जिसकी मदद से वह अपने घर का खर्च चलाने के अलावा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रहा है।

Advertisements


     श्री उरसा 12वीं तक पढ़ाई करने के पश्चात वह स्वयं का व्यवसाय करना चाहता था। लेकिन व्यवसाय शुरू करने के लिए राशि नहीं थी। इस बीच जनवरी 2021 में अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बीजापुर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए स्मॉल बिजनेस योजना की जानकारी मिली, जिसके तहत छोटा कारोबार शुरू करने के लिए रियायती ब्याज दर पर 3 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया जाता है। इस जानकारी के बाद उसकी उत्सुकता बढ़ गयी और आवेदन पत्र भरकर जमा कर दिया। सुनील ने बताया कि उसे मई 2021 में स्वीकृत ऋण प्रदान किया गया।

जिसकी मदद  से वह भैरमगढ़ में केशकुतुल रोड पर एक किराना दुकान संचालित कर रहा है। यहां से उसे हर महीने 8 से 10 हजार रूपये की आमदनी हो जाती है। सुनील ने बताया कि वह ऋण की हर महीने किश्त नियमित रूप से जमा कर रहा है। भैरमगढ़ राहत शिविर में निवास कर रहे श्री सुनील ने स्वरोजगार स्थापित करने में सरकार की मदद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मन में लगन एवं दृढ़ ईच्छाशक्ति से स्वंय को साबित करने का अवसर मिल गया है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : पीएचई विभाग द्वारा बंद हैण्डपम्पों का मरम्मत कर की जा रही पेयजल की आपूर्ति…

राजनांदगांव 28 मार्च 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

48 seconds ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन…

राजनांदगांव 28 मार्च 2025। एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद एवं नेशनल ट्रस्ट नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में…

2 minutes ago

राजनांदगांव : एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह कार्यशाला संपन्न,नवाचारी कृषक हुए सम्मानित…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी एवं इंदिरा…

21 hours ago

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत…

21 hours ago

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त…

- ग्राम नारायणगढ़ एवं सेन्दरी में महिलाओं को दिया जा रहा वस्त्र बनाने का प्रशिक्षणराजनांदगांव…

21 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वाहन किया गया राजसात…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक…

21 hours ago