छत्तीसगढ़

रायपुर : आगामी तीसरी लहर से बचाव हेतु सभी की सहभागिता जरूरी – मंत्री गुरु रूद्रकुमार…

कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह में शामिल हुए गुरु रूद्रकुमार
रायपुर 04 जुलाई 2021प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मुख्य आतिथ्य में डॉक्टर्स डे के अवसर पर दुर्ग जिले के शासकीय रेलवे विद्यालय जोन 2, चरोदा के प्रांगण में अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजितकिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। 

Advertisements


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि डॉक्टर्स डे समारोह देश के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। अस्पताल में प्रत्येक डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाफ ने दिन-रात अथक प्रयास करके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले एक-एक मरीज की जान बचाने के लिए संघर्ष किया है। इन सभी कोरोना वारियर्स डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। 


मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने भिलाई क्षेत्र की अनेक समाज सेवको सहित कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों एवं समस्त मेडिकल स्टाफ, पुलिस विभाग, समाज सेवी संस्था का सम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, बैच लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसका कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे कांग्रेस मजदूर यूनियन व नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के पार्षद जीत सिंह एवं पार्षद किरण राजू नायडू के द्वारा आयोजित की गई। सम्मान समारोह का संचालन डी. विजय कुमार ने किया। 


इस अवसर पर डॉ. के.सी बाघ, डॉ. बी.के.टोप्पो, डॉ. शांति पूर्ति, डॉ. शुभम सावंत, डॉ. ए बी केरकेट्टा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. आदित्य नारायण शर्मा, डॉ. स्मृति पांडे एम.रामाराव, टी रमन्ना राव, रेलवे मजदूर कांग्रेस के अनु चाको, राजू नायडू, सुधाकर, ए शेष बाबू, पुलिस विभाग से थाना प्रभारी भिलाई-3 विनय सिंह बघेल, शासकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी चरोदा महेंद्र पांडे, सिविल डिफेंस से कोटेश्वर राव, रत्नेश साहू, जयशंकर शर्मा, बी तुलसी राव, नगरपालिक निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त डॉ. कीर्तिमान सिंह राठौर, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, नगर पालिक निगम भिलाई सभापति विजय जैन, एल्डरमैन संजय साहू, रानी वर्मा , दिलीप ध्रुव, पार्षद  राजेश दांडेकर, संगीत शोरी, किरण राजू नायडू, जीत सिंह, राम सूर्यवंशी, पदाधिकारीगण एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

6 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

6 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

7 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

7 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

7 hours ago

This website uses cookies.