रायपुर

रायपुर : आवर्ती चराई योजना से आर्थिक समृद्धि की राह हुई प्रशस्त…

गोड़बहाल गौठान बना मॉडल आवर्ती चराई क्षेत्र

Advertisements

रायपुर, 02 अक्टूबर 2023- छत्तीसगढ़ में कृषि की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना का आरंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवर्ती चराई क्षेत्र विकास व गौठान निर्माण कर पशुपालन में वृद्धि करना व पशुओं को चारागाह के माध्यम से चारा उपलब्ध कराना व साथ ही ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी कार्य उपलब्ध कराकर उन्हे सुदृढ़ बनाना है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत सामान्य वनमंडल महासमुन्द के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत “आवर्ती चराई विकास कार्य“  हेतु 30 स्थल तथा “गौठान निर्माण कार्य“ हेतु 16 स्थलों को चयन कर कार्य सम्पादन किया गया है। आवर्ती चराई एवं गौठान गोड़बहाल को परिक्षेत्र में मॉडल के रूप में चयन किया गया।

आवर्ती चराई विकास कार्य गोड़बहाल में चारागाह विकास कार्य हेतु 2 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन कर चयनित क्षेत्र में सी.पी.टी, डब्ल्यू.ए.टी. व शोकपीट का निर्माण कराया गया। कार्य के तहत् क्षेत्र में पानी एकत्रीकरण हेतु पानी टंकी का निर्माण किया गया, पानी की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन कराकर मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। गौठान क्षेत्र में वर्मी कम्पोस्ट पीट 10 नग, अंजोला टैंक 12 नग तथा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में 3 स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा सब्जी भाजी का उत्पादन कर अपने आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सशक्त व सुदृढ़ हो रहे है। 

10 हेक्टेयर क्षेत्र में नेपियर घास का रोपण किया गया है। जिससे स्थानीय निवासियो द्वारा चक्रिय निधि मद के तहत ऋण लेकर 250 गायों के लिए उत्तम चारा उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है। अंजोला टैंक से भी पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो रहा है। इस प्रकार पशुपालकों, ग्रामीण महिलाओं को जमीनी स्तर में लाभ मिल रहा है। 

गांव के पशुपालक अपने मवेशियों को चराई केंद्र में लाते हैं, जिससे वे निश्चिंत होकर कृषि कार्यों में अपना समय का बेहतर सदुपयोग कर पाते हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं एकता और आत्मविश्वास से स्वावलंबन कि दिशा में बढ़ते हुए उन्नति की ओर अग्रसर हो रही हैं। साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को रोजगार के नए नये मौके मिलना शुरु हो गये हैं जिससे आर्थिक सशक्तीकरण भी सुनिश्चित हुआ है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

3 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

3 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

3 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

3 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

3 hours ago