छत्तीसगढ़

रायपुर : आस्था और उल्लास का पर्व है छठ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

छठी मइया सबकी मनोकामना पूरा करेंगी
छठ पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Advertisements

     रायपुर, 10 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छठ पर्व के अवसर पर भिलाई-खुर्सीपार में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहा डूबते सूर्य को अर्ध्य देने एकजुट हुए हजारों छठ व्रतियों के साथ उन्होंने पूजा कर सबको बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छठ पूजा सूर्य और छठ मइया की उपासना का पर्व है। छठ पर्व के दौरान कठिन व्रत का अनुष्ठान करते हुए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। छठी मइया हम सबकी आराधना और मनोकामना पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि सूर्य के बिना कुछ सम्भव नहीं है। सूर्य ऊर्जा का स्रोत है। छत्तीसगढ़ के हजारों लोग इस पूजा में शामिल होते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाज की मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने छठ घाट पर पहुंच कर दीपदान और पूजा अर्चना भी की। 


कार्यक्रम में भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति अपनेपन का अहसास कराता है। मुख्यमंत्री हर समाज के कार्यक्रम में लगातार पहुँचते हैं। आज भी उनका यहाँ आगमन हुआ यह सौभाग्य और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर अवकाश की मांग वर्षों से थी। मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने समाज की यह मांग पूरी कर दी और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व के दिन को अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर सूर्य कुंड विकास समिति लक्ष्मण नगर छावनी भिलाई के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छठ व्रतधारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

3 hours ago

राजनांदगांव : टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान…

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न- टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव 25…

6 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

- साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की…

6 hours ago

राजनांदगांव : राजनादगांव को इसलिए ही कहा जाता है संस्कारधानी…

राजनांदगांव के शांति नगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी। वहां एक…

6 hours ago

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित…

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न राजनांदगांव। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज…

7 hours ago

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा…

8 hours ago