रायपुर : किसान के बेटे तुलेश्वर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से उनके हौसलों को मिली उड़ान…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से रूबरू होकर अभिभूत हुआ तेलेश्वर

Advertisements

मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा करते हुए तुलेश्वर ने बताया स्कूल में दाखिला होने से आगे बढ़ने का रास्ता मिला

रायपुर, 02 अक्टूबर 2021बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से किसान के बेटे तुलेश्वर कुमार जांगड़े के हौसलों को एक नई उड़ान मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा करते हुए कक्षा दसवीं के छात्र तुलेश्वर कुमार जांगड़े ने बताया कि वह गर्रा का रहने वाला है। उसके पिता एक छोटे किसान है। वे दो भाई है। प्रायवेट स्कूल की फीस बहुत ज्यादा होने से उनके पिता पर बहुत ज्यादा भार पड़ता था। बेमेतरा में जब शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुला तो आगे की पढ़ाई करने के लिए एक नया रास्ता मिल गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद (राठी) अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रयोगशाला, गं्रथालय का उद्घाटन के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों से सीधी बात कर रहे थे। कक्षा दसवीं की सौम्या ठाकुर ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हुए स्कूल के शैक्षिणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षकों से कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा मिली।

दसवी के सभी विषयों की ऑनलाईन की माध्यम से पढ़ाई होती थी। मुख्यमंत्री से विद्यालय के अन्य छात्र रूद्रप्रताप साहू, निहाल साहू, प्रखर शर्मा, हर्षिता वर्मा, श्रुति पाण्डेय, मन्नत वशिष्टने से सीधी बात-चीत की। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल बंजारे, विधायक श्री आशीष छाबड़ा, कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान, प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक  उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

9 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

10 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

10 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

10 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

10 hours ago

This website uses cookies.