छत्तीसगढ़

रायपुर : खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी शुरु, किसानों में खासा उत्साह…

मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन ने स्वयं खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया, और उनका धान तौला
लगभग 22.66 लाख किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से हो रही है धान खरीदी

रायपुर, 01 दिसंबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। इस वर्ष लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केंद्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। आज से धान खरीदी शुरु होने पर उपार्जन केंद्रों में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Advertisements

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने स्वयं भी रायपुर जिले के जरोदा और बंगोली उपार्जन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय के लिए आए किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने खुद धान तौल कर धान-खरीदी की शुरुआत की। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक तथा मक्का की खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान के लिए समर्थन मूल्य की दर,  धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा औसत अच्छी किस्म के मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल का दर निर्धारित है। धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के 18 तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर बने, आदेश जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 तहसीलदारों का प्रमोशन हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से…

10 hours ago

राजनांदगांव : स्वैच्छिक समर कैंप में बच्चों में दिख रहा काफी उत्साह…

- जिले के पीएम श्री स्कूलों में आयोजित किया जा रहा समर कैंप राजनांदगांव 13…

10 hours ago

राजनांदगांव : सुकुलदैहान में उर्मिला बाई वैष्णव ने किया नवनिर्मिता आवास में गृह प्रवेश…

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्राम सुकुलदैहान में श्रीमती उर्मिला बाई वैष्णव ने किया नवनिर्मिता आवास में…

10 hours ago

राजनांदगांव : धनगांव में हितग्राही दिलीप साहू ने नवनिर्मित आवास में किया गृह प्रवेश…

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्राम धनगांव में हितग्राही श्री दिलीप साहू ने नवनिर्मित आवास में किया…

10 hours ago

राजनांदगांव : मुसराकला के देवलाला साहू एवं फूलमत बाई ने नवनिर्मित पक्का आवास में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ किया गृह प्रवेश…

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्राम मुसराकला के श्री देवलाला साहू एवं श्रीमती फूलमत बाई ने नवनिर्मित…

10 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम गोड़लवाही के सुकलाल एवं किर्तनराम ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश…

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्राम गोड़लवाही के श्री सुकलाल एवं श्री किर्तनराम ने किया नवनिर्मित आवास…

10 hours ago