छत्तीसगढ़

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 6.78 करोड़ रूपये के 75 विकास कार्यां का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….

रायपुर, 4 जुलाई 2021गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह में जिले की जनता को 6 करोड़ 77 लाख 98 हजार रूपये की लागत से 75 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 4 करोड़ 3 लाख 47 हजार रूपये की लागत के 46 कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड 74 लाख 51 हजार रूपये की लागत के 29 कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरिया जिले के समेकित विकास के लिए संकल्पित है। आम आदमी तक मूलभूत सुविधाएं ले जाने और सभी का जीवन स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisements

गृह मंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में मुख्य रूप से 2 करोड़ 18 लाख रूपये के 20 मवेशी आश्रय स्थल, लगभग 80 लाख रूपये के पहुंच मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण, 20 लाख रूपये के नवीन ग्राम पंचायत सह उचित मूल्य दुकान, 12 लाख रूपये से अधिक की लागत से मल्टीयुटिलिटी सेंटर शामिल हैं। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

6 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

7 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

7 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

7 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

8 hours ago

This website uses cookies.