छत्तीसगढ़

रायपुर : ग्राम सांकरा में इसी शैक्षणिक सत्र में प्रारंभ होंगे उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय…

कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने प्रगति का जायजा लिया

Advertisements

     रायपुर, 10 नवम्बर 2021इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने आज दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में स्थापित होने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय तथा ग्राम सांकरा में ही स्थापित होने वाले उद्यानिकी महाविद्यालय एवं वानिकी महाविद्यालय की प्रगति का जायजा लिया।  उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ शासन द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में उद्यानिकी विश्वविद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय तथा वानिकी महाविद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ग्राम सांकरा में चालू शैक्षणिक सत्र से ही उद्यानिकी महाविद्यालय एवं वानिकी महाविद्यालय प्रारंभ किया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ.एस.एस. सेंगर ने उद्यानिकी विश्वविद्यालय निर्माण स्थल का अवलोकन किया। 

उद्यानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी एवं कृषि महाविद्यालय मर्रा के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा ने उन्हें जानकारी दी कि उद्यानिकी महाविद्यालय तथा वानिकी महाविद्यालय शुरू करने हेतु पूर्व माघ्यमिक विद्यालय सांकरा ने अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। डॉ. सेंगर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण कर वहां दोनों महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विश्वविद्यालय भवन का निर्माण भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता, डॉ. एम.पी. ठाकुर भी उपस्थित थे। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल ने की जिला राजनांदगांव के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा…

बजरंग दल लगातार कर रहा विस्तार धर्मांतरण गौ तस्करी पर लगेगा अंकुश राजनांदगांव। विश्व हिंदू…

5 minutes ago

राजनांदगांव : बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने चलाया अभियान…

बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने…

4 hours ago

छुरिया: शिक्षकगण हमें शिक्षा के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सिखाते हैं-किरण रविन्द्र वैष्णव…

*अतरिक्त कक्ष के लोकार्पण व जोन स्तरीय बिदाई समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष…

6 hours ago

राजनांदगांव : “करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और आरोपी गिरफ्तार…

‘‘करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और…

6 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य- मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा…

छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की पहल, मंडारमणि कॉन्क्लेव में दमदार प्रस्तुति…

6 hours ago

राजनांदगांव : 29 अप्रैल को चौखड़िया पारा राजनांदगांव में नवनिर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम…

मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे,*राजनांदगांव। तहसील साहू संघ राजनांदगांव परिक्षेत्र व ग्रामीण…

6 hours ago