छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ की दो टीकाकरण कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जाएगा सम्मानित…

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में होंगी पुरस्कृत

Advertisements

टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे ने अकेले लगाए हैं 70 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन, श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 45 हजार से ज्यादा टीके लगाए

रायपुर. 7 मार्च 2022कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ की दो टीकाकरण कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कबीरधाम की सुश्री पिंकी खरे और रायगढ़ की श्रीमती प्रमिला देवांगन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में कोरोना नियंत्रण में टीकाकरण कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए देश भर से चयनित महिला टीकाकरण कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनकी अथक मेहनत से देश में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिली है। भारत के कोरोना टीकाकरण अभियान को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।   

कबीरधाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी की टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे ने कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 425 सत्रों में अकेले 70 हजार 333 टीके लगाए हैं। वहीं रायगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरोड़ीमल नगर की श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 402 सत्रों में अकेले 45 हजार 463 टीके लगाए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना टीकाकरण के लिए तैयार कोविन एप्लीकेशन में दर्ज डॉटा के मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कार के लिए प्रदेश की इन दोनों टीकाकरण कर्मियों का चयन किया गया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

8 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

8 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

8 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

8 hours ago

This website uses cookies.