छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को निःशुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ…

शिशुओं को 6 सप्ताह, 14 सप्ताह और 9 महीने की आयु में लगेगा पीसीवी

Advertisements

निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, सेप्टीसिमिया, साइनुसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया जैसी बीमारियों से बच्चों को बचाएगी

रायपुर. 15 जून 2021छत्तीसगढ़ में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को अब न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) निःशुल्क लगाया जाएगा। यह टीका बच्चों को न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, सेप्टीसिमिया, साइनुसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया (कान का इन्फेक्शन) जैसी कई बीमारियों से बचाएगी। शिशुओं को छह सप्ताह, 14 सप्ताह और नौ माह की आयु में इसकी तीन खुराकें दी जाएंगी। तीन डोज में लगने वाला यह टीका बाजार में काफी महंगे दामों में मिलता है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा विभाग के मैदानी अमले को संबोधित करते हुए कहा कि न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल करने से पांच वर्ष तक के बच्चों की न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से रक्षा हो सकेगी। इससे प्रदेश में बाल मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीसीवी की महंगे दर पर उपलब्धता के कारण आम लोगों तक इसकी पहुंच सीमित थी। अब नियमित टीकाकरण में शामिल होने से सभी बच्चों को इसे निःशुल्क लगाया जा सकेगा।

सिंहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पांच वर्ष से कम उम्र में जान गंवाने वाले बच्चों में से 13 प्रतिशत निमोनिया पीड़ित होते हैं। इनमें से भी 15 प्रतिशत बच्चों की मौत न्युमोकोकल निमोनिया से होती है। उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2010 में एक लाख पांच हजार और 2015 में 53 हजार बच्चों की मौत न्युमोकोकल निमोनिया से हुई हैं। सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पीसीवी को अधिक से अधिक शिशुओं तक पहुंचाने कहा। उन्होंने नवजातों के माता-पिता को भी इस बारे में जागरूक करने कहा जिससे वे शिशु की उम्र के अनुसार इसकी निर्धारित खुराक समय पर बच्चों को दिलवा सकें।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चे न्युमोकोकल बैक्टीरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।   पीसीवी से इन बच्चों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जैपनीज इन्सेफेलाइटिस के ज्यादा खतरों वाले जिलों में इससे बचाव का टीका भी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 94 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा मैदानी अमले की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुश्किल समय में भी वे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने नए टीकों को भी अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने कहा।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में सभी जिलों के अधिकारियों को न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन के उपयोग, प्रभाव और सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस टीके को प्रदेश में हर साल करीब छह लाख 33 हजार बच्चों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वर्ष 2017 में भारत में यह टीका चरणबद्ध तरीके से पांच राज्यों में शुरू किया गया था। नियमित टीकाककरण कार्यक्रम में शामिल कर अब पूरे देश में इसका विस्तार किया जा रहा है। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

सरगुजा : हसदेव पेड़ कटाई पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला…

सरगुजा जिले के उदयपुर में अदानी कंपनी द्वारा कराये जा रहे पेड़ कटाई को लेकर…

29 mins ago

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

3 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

20 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

22 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

23 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

23 hours ago

This website uses cookies.