छत्तीसगढ़

रायपुर : जस जगराता और भजन से समा बाँधा छह सगी बहनों ने…

राम वन गमन पर्यटन परिपथ समारोह

Advertisements

रायपुर 8 अक्टूबर 2021राम वन गमन पर्यटन परिपथ समारोह के दूसरे दिन माता कौशल्या मन्दिर चंदखुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजनांदगांव के एकता मानस सिन्हा परिवार द्वारा जस जगराता और भजन की शानदार प्रस्तुति दी गई। छह सगी बहनों द्वारा छतीसगढ़ी में मोर गांव के शीतला माता…और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार सहित अन्य गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में एकता मानस सिन्हा परिवार द्वारा श्री राम के लीलाओं का वर्णन किया। आपसी जुगलबंदी से गीत और संगीत  से सगी छह बहनों ने कार्यक्रम में उत्साह और जोश भर दिया। छह बहनों में से दुर्गा सिन्हा ने जहाँ अपने मधुर स्वर से सबकों अपनी ओर आकर्षित किया। श्रद्धा सिन्हा ने ढोल, तनुजा सिन्हा ने ऑर्गन, अंजलि सिन्हा ने बेंजो, नूतन सिन्हा ने बाँसुरी और  डॉली सिन्हा ने ऑक्टोपैड में अपनी हुनर दिखाते हुए दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस आयोजन की खूब सराहना की।

ग्रामीण बालमुकुंद, जवाहरलाल, उमेश यादव, संजू देवांगन, पूनम सिन्हा, श्रीमती दुलारी बाई, ऊषा यादव, रेणु साहू,अंजुलता और पवन साहू ने बताया कि चंदखुरी में वे विगत कई साल से माता कौशल्या के मंदिर में दर्शन करने आते रहते हैं। सरकार द्वारा श्री राम की ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के साथ आसपास के तालाब का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर यहाँ की महत्ता को बढ़ा दिया है। आज चंदखुरी की पहचान और भी बढ़ गई है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह कार्यशाला संपन्न,नवाचारी कृषक हुए सम्मानित…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी एवं इंदिरा…

10 hours ago

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत…

10 hours ago

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त…

- ग्राम नारायणगढ़ एवं सेन्दरी में महिलाओं को दिया जा रहा वस्त्र बनाने का प्रशिक्षणराजनांदगांव…

10 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वाहन किया गया राजसात…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक…

10 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाल विवाह रोकथाम के प्रचार-प्रचार हेतु चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से बाल विवाह रोकथाम…

10 hours ago

राजनांदगांव : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश…

लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें बैंकर्स - कलेक्टर- कलेक्टर ने जिला…

10 hours ago