रायपुर 8 अक्टूबर 2021राम वन गमन पर्यटन परिपथ समारोह के दूसरे दिन माता कौशल्या मन्दिर चंदखुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजनांदगांव के एकता मानस सिन्हा परिवार द्वारा जस जगराता और भजन की शानदार प्रस्तुति दी गई। छह सगी बहनों द्वारा छतीसगढ़ी में मोर गांव के शीतला माता…और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार सहित अन्य गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में एकता मानस सिन्हा परिवार द्वारा श्री राम के लीलाओं का वर्णन किया। आपसी जुगलबंदी से गीत और संगीत से सगी छह बहनों ने कार्यक्रम में उत्साह और जोश भर दिया। छह बहनों में से दुर्गा सिन्हा ने जहाँ अपने मधुर स्वर से सबकों अपनी ओर आकर्षित किया।
श्रद्धा सिन्हा ने ढोल, तनुजा सिन्हा ने ऑर्गन, अंजलि सिन्हा ने बेंजो, नूतन सिन्हा ने बाँसुरी और डॉली सिन्हा ने ऑक्टोपैड में अपनी हुनर दिखाते हुए दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस आयोजन की खूब सराहना की। ग्रामीण बालमुकुंद, जवाहरलाल, उमेश यादव, संजू देवांगन, पूनम सिन्हा, श्रीमती दुलारी बाई, ऊषा यादव, रेणु साहू,अंजुलता और पवन साहू ने बताया कि चंदखुरी में वे विगत कई साल से माता कौशल्या के मंदिर में दर्शन करने आते रहते हैं। सरकार द्वारा श्री राम की ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के साथ आसपास के तालाब का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर यहाँ की महत्ता को बढ़ा दिया है। आज चंदखुरी की पहचान और भी बढ़ गई है।
राजनांदगांव। राजनांदगांव के समीपस्थ गांव ग्राम गठुला में एक गाय का पेट ट्रक की चपेट…
*-कलेक्टर की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा 2025 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन*…
- 54620 हेक्टेयर क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसलों का हुआ विस्तार - जिला…
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 अप्रैल तक सर्वे का कार्य प्राथमिकता से करें…
राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा सीएमएचओ कार्यालय…
राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राजनांदगांव विकासखंड…
This website uses cookies.