छत्तीसगढ़

रायपुर : झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर : गौठान से बेरोजगार महिलाओं को मिला सहारा…

रायपुर, 26 अगस्त 2021छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से जुड़कर शहरी क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाएं भी लाभान्वित हो रही हैं। गौठानों में जहां गोबर खरीदी-बिक्री के माध्यम से इससे जुड़ी महिला समूहों को अब न सिर्फ नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है, अपितु उन्हें बेहतर आमदनी भी हो रही है। रोजगार मिलने और आमदनी बढ़ने से गरीबी में जीवनयापन करने वाली झुग्गी इलाकों में रहने वाली महिलाओं के चेहरे में जहां मुस्कान है, वहीं अधिकांश महिलाएं खुद को आर्थिक रूप से मजबूत मानने लगी है।

Advertisements


     रायपुर जिले की कान्हा स्व सहायता समूह की महिलाएं योजना के प्रारंभ होने के साथ ही गोधन न्याय योजनांतर्गत खरीदे गये गोबर से वर्मी खाद तैयार करने का कार्य कर रही हैं। गोकुलनगर में खरीदी केंद्र के माध्यम से 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी तथा उससे वर्मी और सुपर कम्पोस्ट तैयार कर 10 व 6 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। महिलाओं के कुशल प्रबंधन तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण के परिणाम स्वरूप कान्हा समूह की महिलाओं ने 54 टन क्विंटल खाद तैयार कर विक्रय किया है, जिससे उन्हें 5 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। कान्हा समूह में कार्यरत 15 महिलाएं गोधन न्याय योजना से जुड़कर आर्थिक उन्नति के नये सोपान गढ़ रही हैं।


 समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने बताया कि जीवनशैली में विविध कार्यों में गोबर का उपयोग होता आ रहा है, लेकिन गोधन न्याय योजना के माध्यम से शासन ने इसके व्यावसायिक महत्व से अवगत कराया और पशुपालकों की आय बढ़ाई तथा महिलाओं के लिए रोजगार सृजित कर उन्हें लाभान्वित किया। उन्होंने बताया कि समूह की 13 महिलाओं को स्थाई रोजगार का साधन उपलब्ध हो पाया तथा उन्हें आजीविका के लिए अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ी। यहां वर्मी खाद तैयार करने के साथ-साथ समूह की महिलाएं सुपर कम्पोस्ट बनाने का कार्य भी कर रही हैं।

निगम के अधिकारी और प्रशासन के सतत् सहयोग ने हमें इस रोजगार से जोड़े रखा और इसी का ही परिणाम है कि खाद बेचकर हमें 5 लाख से अधिक की राशि प्राप्त है। अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने बताया कि उनके केंद्र में 140 गौ पालक पंजीकृत है। एक दिन में लगभग 15 हजार किलो गोबर की खरीदी केंद्र में होती है। समूह की सदस्य वर्मी खाद के साथ गौ-काष्ठ, दीया, सजावटी सामान और कण्डे बनाने का कार्य भी करती है। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। समूह की सचिव श्रीमती चित्ररेखा ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि खाद निर्माण कार्य से जुड़ने पर उन्हें रोजगार मिलने से घर की आर्थिक दिक्कतें कम हुई हैं तथा वे परिवार के भरण-पोषण में अपना योगदान दें पा रही हैं।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

12 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

12 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

12 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

12 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

12 hours ago