रायपुर: डॉ अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल! सुविधा ना होने का लगाया आरोप…

रायपुर 13 अप्रैल 2021- छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है ऐसे में फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे जूनियर डॉक्टरो ने असुविधा एवं अव्यवस्था को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की बात कही है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने अव्‍यवस्‍था का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। कोरोना संकट काल में इस घोषणा से हड़कंप मच गया है। इससे अस्‍पताल की व्‍यवस्‍था चरमरानी तय है। मरीजों का उपचार भी प्रभावित हो जाएगा। नाराज चिकित्‍सकों ने अस्पताल के CMO को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। चिकित्‍सकों का आरोप है कि न तो पीपीई किट मिल रही है और न ही ग्लब्स। फेस मास्क सहित अन्य जरूरी सामान नहीं मिल रहे हैं। सारी दिक्कतों से कई बार अधीक्षक और डीन को अवगत कराया गया है। इसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

8 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

9 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

9 hours ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

9 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

10 hours ago

This website uses cookies.