रायपुर : दाबू प्रिंट प्रदर्शनी का शुभांरभ….

रायपुर 15 जुलाई 2021/ रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में स्थापित मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरधा विकास निगम के मृगनयनी एम्पोरियम में आज से 16 दिवसीय दाबू महोत्सव प्रदर्शनी का शुभांरभ किया गया।

Advertisements

प्रदर्शनी में दाबू प्रिन्ट के वस्त्र शिल्पकार श्री महेश झरिया निवासी तारापुर, जिला नीमच (म.प्र.) द्वारा हस्त छापे से सिंबोरी प्रिन्ट, वारली पिंन्ट, इंण्डिगो एवं अलिजरीन प्रिन्ट, टी.सी प्रिन्ट एवं इंडिगो प्रिन्ट में तमाम परंपरागत डिजाईनों के वस्त्र प्रदर्शित किये गए है। इसमें डिजाईनर सूट्स, साडियां, चादरें, दुपट्टे, स्टोलस आदि भी शामिल हैं।

मृगनयनी के सहायक प्रबंधक विजय देवांगन ने बताया कि मृगनयनी एम्पोरियम छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के सहयोग से छत्तीसगढ़ हाट परिसर में स्थापित किया गया है। श्री झरिया का परिवार पिछले 3 पिढ़ियों से दाबू प्रिंट का काम कर रहा है।

लाॅकडाउन के दौरान उनके पास नई डिजायनों पर काम करने के लिए काफी समय था। उन्होंने परंपरागत डिजायनों के साथ ही नई डिजायनों के सुंदर समन्वय से छपाई की है। यह प्रदर्शनी 31 जुलाई तक चलेगी। वर्तमान में विक्रय पर 30 प्रतिशत् तक छूट दी जा रही है। यहां महेश्वरी, चंदेरी, सिल्क, दाबू, बाग, बटिक प्रिंट के वस्त्र भी उपलब्ध है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : ग्रीष्म ऋतु में सुचारू जल आपूर्ति के लिये आयुक्त ने लगायी तकनीकि अधिकारियों की ड्यूटी…

राजनांदगांव 18 मार्च। नगर निगम सीमाक्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में शहर वासियों को सुचारू रूप…

21 minutes ago

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ…

रायपुर, 18 मार्च 2025/विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधान सभा के सदस्यों…

38 minutes ago

राजनांदगांव: सूचना का अधिकार अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला…

राजनांदगांव 18 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम…

41 minutes ago

राजनांदगांव : एलसीसी व आईसीसी गठित करने के निर्देश…

राजनांदगांव 18 मार्च 2025। शासन द्वारा राज्य में महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम के प्रावधानों…

43 minutes ago

राजनांदगांव : बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी…

खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय : खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग…

46 minutes ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएंराजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय…

50 minutes ago

This website uses cookies.