रायपुर

रायपुर : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को मिल रहा हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ…

जशपुर के 6 लाख 94 हजार लोगों का बना आयुष्मान कार्ड

Advertisements

13 हजार 672 मरीजों को 13.78 करोड़ रूपए का मिला निःशुल्क ईलाज

रायपुर, 03 जुलाई 2023 – जब भी हम बीमार पड़ते हैं तो मन में अस्पताल डॉक्टर की फीस लम्बी-चौड़ी तथा मंहगी दवाईयों की लिस्ट नजर आने लगती हैं। गरीब मजदूर, किसान जैसे कमजोर वर्गो के लिए यह बड़ा कठिन समय होता है। क्योंकि जान बचाने के लिए वे अपनी मेहनत की कमाई मंहगे ईलाज में खर्च कर देते हैं, ऐसे कठिन परिस्थिति में कमजोर वर्ग की सहायता के लिए शासन द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद मरीजों के लिए बहुत बड़ी सहारा बनी हुई हैं। जिलें के कुल 13 हजार 672 हितग्राहियों के द्वारा कुल राशि 13.78 करोड़ रूपए का निःशुल्क ईलाज की सुविधा अलग-अलग अस्पतालों से प्राप्त किया जा चुका है।  


      जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। अब तक जिलें मेे 6 लाख 94 हजार 355 कार्ड बनाया गया हैं आयुष्मान भारत के जिला परियोजना संमन्वयक ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के गांव-गांव मंे शिविर लगाकर छुटें हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांसाबेल विकासखंड में 68 हजार 373 कार्ड, कुनकुरी विकासखंड में 80 हजार 886 कार्ड, दुलदुला विकासखंड में 43 हजार 416 कार्ड, फरसाबहार विकासखंड में 92 हजार 459 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार जशपुर विकासखंड में 77 हजार 378 कार्ड, पत्थलगांव  विकासखंड में 1लाख 53 हजार 191 कार्ड, बगीचा विकासखंड में 1 लाख 31 हजार 85 कार्ड, मनोरा विकासखंड में 47 हजार 567 कार्ड, बनाया जा चुका हैं।


    सी.एस.सी मैनेजर द्वारा कार्ड बनाने में आ रही तकनीकि समस्या का निदान कर एवं हर एक-एक गांव की मॉनिटरिंग की जा रही हैं। साथ ही घर-घर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय हैं कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना से 5 लाख और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से 50 हजार तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही विशेष चिन्हांकित बीमारी के ईलाज हेतु 20 लाख रूपये तक आयुष्मान से लाभ लिया जा सकता हैं।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

1 day ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 days ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 days ago

This website uses cookies.