रायपुर : धमतरी, दुर्ग बिलासपुर निगम कमिश्नर समेत 11 अफसरों का तबादला…

रायपुर : प्रदेश सरकार ने पांच नगर निगमों के आयुक्त समेत राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 11 अफसरों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी और दुर्ग निगम के आयुक्त को बदला गया है।

Advertisements

आशुतोष चतुर्वेदी को राजनांदगांव निगम और प्रभाकर पांडेय को अंबिकापुर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है।

हरीश मंडावी को अंबिकापुर से हटाकर दुर्ग का नया निगम कमिश्नर बनाया गया है। वहीं अजय कुमार त्रिपाठी को सरगुजा के संयुक्त कलेक्टर से बिलासपुर निगम कमिश्नर बनाया गया।


नाम नई पदस्थापना : आशुतोष चतुर्वेदी निगम कमिश्नर, राजनांदगांव प्रभाकर पांडेय निगम कमिश्नर, अंबिकापुर हरीश मंडावी निगम कमिश्नर, दुर्ग अजय कुमार त्रिपाठी निगम कमिश्नर, बिलासपुर मनीष मिश्रा निगम कमिश्नर, धमतरी चंदकांत कौशिक संयुक्त कलेक्टर, धमतरी इंद्रजीत वर्मन संयुक्त कलेक्टर, कवर्धा आशीष कुमार टिकरिहा सूडा का एडीशनल सीईओ विपुल गुप्ता डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग प्रवीण वर्मा डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग धनीराम रात्रे डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़