छत्तीसगढ़

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री ने आरंग में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी…

21.64 करोड़ रूपए के भूमि पूजन और 6.43 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Advertisements

रायपुर, 5 जुलाई 2022नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के नगरपालिका परिषद आरंग के अंतर्गत करीब 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। डॉ. डहरिया ने 6 करोड़ 43 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण, शाला भवन, बाउण्ड्रीवाल निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इसी तरह से 21 करोड़ 64 लाख 12 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले करीब 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यांे में बस स्टैण्ड, खेल मैदान, शौचालय निर्माण, सी.सी.रोड, सांस्कृतिक भवन, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत कार्य कराये जा रहें हैं। आम लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्थित बाजार बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरंग में करीब ढाई करोड़ की लागत से सर्व सुविधायुक्त नया बुनियादी शाला भवन बनाया गया है, यहां विद्यार्थी अच्छे वातावरण में अध्ययन करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैहार में करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन बनाया से जा रहा है। शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन विस्तार कार्य किया जा रहा है। वातावरण की शुद्धता के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। आरंग के शासकीय बुनियादी शाला प्रांगण में आयोजित इस गरिमामय समारोह में नगरपालिका आरंग के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चंद्राकर, श्री कोमल साहू, आरंग के विभिन्न समाजों के प्रमुख, नगरपालिका के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : गठूला में हुआ बड़ा एक्सीडेंट-ट्रक की मार से कटा पेट बजरंग दल एवं पशु चिकित्सालय के प्रयासों से हुआ सफल उपचार…

राजनांदगांव। राजनांदगांव के समीपस्थ गांव ग्राम गठुला में एक गाय का पेट ट्रक की चपेट…

4 hours ago

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र की तरह : कलेक्टर…

*-कलेक्टर की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा 2025 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन*…

5 hours ago

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल संकट: गिरता भूजल स्तर और प्रशासनिक प्रयास…

- 54620 हेक्टेयर क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसलों का हुआ विस्तार - जिला…

17 hours ago

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा…

- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 अप्रैल तक सर्वे का कार्य प्राथमिकता से करें…

17 hours ago

राजनांदगांव : सीएमएचओ ने शहर के निजी अस्पताल संचालकों की ली बैठक…

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा सीएमएचओ कार्यालय…

17 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से नलकूप खनन के लिए 99 लाख 36 हजार रूपए की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त…

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राजनांदगांव विकासखंड…

19 hours ago

This website uses cookies.