रायपुर : नरवा योजना से किसानों के लिए खुली आर्थिक उन्नति की राहें…

रायपुर 28 सितम्बर 2021शासन की सुराजी गांव योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए सस्टेनेबल संरचना विकसित की गई है। नरवा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए आर्थिक उन्नति की राहें खुली हैं। नरवा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल सिंचाई का रकबा बढ़ा है, बल्कि भूजल स्तर में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में जल संग्रहण के लिए नरवा की प्राचीन परंपरा रही है। शासन ने नरवा की परंपरा को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ाया है। राजनांदगांव जिले में विभिन्न तरह की नरवा संरचना विकसित की जा रही है। 

Advertisements

नरवा में जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। ताकि किसानों को बारिश के दिनों के बाद खेती-किसानी के लिए पानी की आपूर्ति होती रहे। जीपीएस मैंपिंग से नरवा के चिन्हांकन के बाद नरवा संरचना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न तरह के ब्रशवुड, चेकडैम, गेबियन स्ट्रक्चर, परकोलेशन टैंक, गली प्लग, फार्म बंडिंग के कार्य व्यापक पैमाने पर किए जा रहे हैं। राजनांदगांव जिले में चिन्हांकित नरवा की कुल संख्या 659 है। जिले में नरवा की कुल लंबाई 1423.137 किलोमीटर है। नरवा का कैचमेंट परिया 289217.46 हेक्टेयर है। अब तक 33 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 3 हजार 814 कार्य स्वीकृत किए गए है।

राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में चिन्हांकित नरवा की संख्या 29, जनपद पंचायत छुईखदान में चिन्हांकित नरवा की संख्या 67, जनपद पंचायत छुरिया में 110, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 43, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 163, जनपद पंचायत खैरागढ़ में 98, जनपद पंचायत मानपुर में 38, जनपद पंचायत मोहला में 70 एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 41 नरवा चिन्हांकित किए गए हंै। राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में नरवा की कुल लंबाई 112.07 किलोमीटर, जनपद पंचायत छुईखदान में 161.69 किलोमीटर, जनपद पंचायत छुरिया में 182.78 किलोमीटर, जनपद पंचायत डोंगरगांव नरवा की कुल लंबाई 100.28 किलोमीटर, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ नरवा की कुल लंबाई 146.41 किलोमीटर, जनपद पंचायत खैरागढ़ में नरवा की कुल लंबाई 174.22 किलोमीटर, जनपद पंचायत मानपुर में नरवा की कुल लंबाई 175.557 किलोमीटर, जनपद पंचायत मोहला में नरवा की कुल लंबाई 176.63 किलोमीटर एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में नरवा की कुल लंबाई 193.05 किलोमीटर है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

15 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

17 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

18 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

18 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

18 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

18 hours ago

This website uses cookies.