छत्तीसगढ़

रायपुर : नृत्य महोत्सव से आदिवासी संस्कृति विश्व पटल पर हो रही प्रदर्शित – मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम…

अनेक विलुप्त हो रही नृत्य व संस्कृति को जीवित रखने  का मंच मिला-गृह मंत्री श्री साहू

Advertisements

संभाग स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का समापन

रायपुर 21 अक्टूबर 2021संभाग स्तरीय आदिवासी नृत्य का आयोजन 19 व 20 अक्टूबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। संभाग स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में संभाग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले के 12 नृतक दलांे के द्वारा प्रस्तुति दी गई। महोत्सव में शामिल दलों में प्रथम स्थान के लिए जय बुढ़ादेव कर्मा नृत्य दल ग्राम कोदवा (गंडई) राजनांदगांव को, जय सेवा आदिवासी नृत्य दल ग्राम लिमोरा (बालोद) को द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए जय बुढ़ादेव आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य दल ग्राम खेड़ेगांव मानपुर राजनांदगांव को पुरूस्कृत किया गया। समापन अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम उपस्थित हुए।


मुख्य अतिथि डॉ. टेकाम ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आदिवासी संस्कृति की अपनी विशिष्ट पहचान है। आदिवासी नृत्य के माध्यम से हमें प्रकृति का दर्शन एवं महत्व देखने को मिलता है। आदिवासी अपनी विशिष्ट और अनोखी कला को वर्षों से संजोए रखे हैं। राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की मूल पहचान आदिवासी संस्कृति और परंपरा से है। आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक हैं और इस विरासत को निरंतर आगे बनाए हुए हैं। आदिवासी नृत्य महोत्सव में अनेक विलुप्त होती जा रही नृत्य व संस्कृति को जीवित रखने का मंच मिला है। आदिवासी नृत्य महोत्सव से हमें भाईचारा और अनेक विविधता का दर्शन भी होता है। कला और संस्कृति जनजाति समुदाय की विशिष्ट पहचान होती है। आदिवासी नृत्य के साथ गीत एवं पारंपरिक वेशभूषाओं का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। आदिवासी नृत्य में अनेक वाद यंत्रों और संगीत का जीवन प्रस्तुति देखने को मिलता है। उन्होंने इस अवसर पर महोत्सव में शामिल नृतक दलों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और आदिवासी विकास विभाग के मार्गदर्शन में किया गया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

2 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

19 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

21 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

22 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

22 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

22 hours ago

This website uses cookies.