रायपुर : पंजाब के राज्यपाल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए विधायक शैलेश पाण्डेय ने दिया न्यौता…

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित को विधायक श्री शैलेष पाण्डेय ने चंडीगढ़ पहुंचकर न्यौता दिया। विधायक श्री पाण्डेय ने राज्यपाल श्री पुरोहित को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शाल-श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में शामिल होने का भी आमंत्रण दिया।

Advertisements


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को सराहा और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आमंत्रित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। विधायक श्री पाण्डेय ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पंजाब और चंड़ीगढ़ का दल भेजने का अनुरोध भी किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के निर्देश पर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने चंडीगढ़ गए थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : स्वदेशी मॉल थीम पर जिले में होगी साथी बाजार की स्थापना…

- कलेक्टर ने साथी परियोजना के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक- साथी परियोजना अंतर्गत…

17 hours ago

राजनांदगांव : कोषालयों व उपकोषालयों को शासकीय अवकाश 29 एवं 30 मार्च को खुला रखने के निर्देश…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से…

17 hours ago

राजनांदगांव : सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को खुले रहेंगे भारतीय स्टेट बैंक…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य…

17 hours ago

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय में वेबीनार श्रृंखला का आयोजन…

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों द्वारा विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर वेबीनार का…

17 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ….

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के…

19 hours ago