रायपुर : पुरानी बस्ती में लोगों ने सुनी लोकवाणी….

रायपुर, 12 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी आज यहां रायपुर के पुरानी बस्ती में लोगों ने ध्यान से सुना। लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर रणनीति से विकास की नई राह को लेकर प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोगों से बातचीत की। लोगों ने सुराजी गांव योजना, कोदो, कुटकी तथा रागी फसलों के लिए छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, पर्यटन  स्थलों के विकास, आदिवासी अंचलों में शासकीय योजनाओं का नवाचार और छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा देने के नवाचारी प्रयास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने लोगों को कोरोना गाईड लाईन के पालन करते हुए सुरक्षा एवं सावधानी से त्यौहार मनाने के लिए लोगों से अपील की। इसी तरह उन्होंने लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित हाथ साबुन से बार-बार धोने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements


मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता सुनने के बाद लोगों ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया दी। पुरानी बस्ती रायपुर के श्री सचिन शर्मा ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों को लाभान्वित करने योजनाएं बनाई है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गांव को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी के द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि आज देश विदेश में इसकी चर्चा है। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले योजनाएं अनूठी है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए किए जा रहे नवाचार, आदिवासी अंचलों में लघुवनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाईयांे के गठन सहित स्थानीय स्तर पर लोगों को फायदा पहंुचाने वाली याजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। इसी तरह श्री तरूण सोनी, श्री सेलु यदु, श्री दिलीप घोष, सुश्री मल्लिका प्रजापति, श्री राजा भट्टर और श्री हरीश तिवारी ने भी शासन द्वारा जनकल्याण के लिए किए गए पहल की प्रशंसा की।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

17 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

19 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

20 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

20 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

20 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

20 hours ago

This website uses cookies.