रायपुर: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता- भूपेश बघेल…

रायपुर 19 नवम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आज जयंती पर अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे इस अवसर पर उपस्थिति थे।

Advertisements

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि इंदिराजी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में इंदिरा जी को आदर से याद किया जाता है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

11 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

12 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

12 hours ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

12 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

12 hours ago

This website uses cookies.