छत्तीसगढ़

रायपुर : प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की मंत्री डॉ डहरिया ने कपड़े के थैले बाँटकर शपथ भी दिलाई नगरीय प्रशासन मंत्री ने….

रायपुर 26 जून 2021होलिका दहन, अलाव में  पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में गौ काष्ठ के उपयोग को प्रदेश स्तर पर प्राथमिकता देने की पहल करने वाले नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपने निवास कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता शुभांगी आप्टे द्वारा प्लास्टिक की थैलों, कैरीबैग और पर्यावरण को नुकसान पहुचाने वाले सामग्रियों के इस्तेमाल पर  रोक सहित आम नागरिकों को जागरूक बनाने के अभियान का शुभारंभ किया।

Advertisements

मंत्री डॉ डहरिया की उपस्थिति में  सभी ने प्लास्टिक व प्रदूषण मुक्त रायपुर बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित बनाने वाले सामग्रियों से हमें दूर रहना चाहिए। हमें आवश्यक संसाधनों का उपयोग जरूरत को ध्यान में रखकर करना चाहिए। जब हमारे पास वैकल्पिक साधन मौजूद है तो अनावश्यक ऐसे सामग्रियों के प्रयोग से बचना चाहिए जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुचाती हो। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास सामान लाने और ले जाने के लिए कपड़े के थैलियों का विकल्प है तो फिर अनावश्यक प्लास्टिक की थैली, कैरी बैग का उपयोग करने की क्या जरूरत है? उन्होंने स्वस्थ जीवन और शुद्ध पर्यावरण के लिए आम नागरिकों से कपड़े के थैलों का उपयोग करने की अपील की।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

12 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

12 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

12 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

12 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

12 hours ago

This website uses cookies.