छत्तीसगढ़

रायपुर : मंत्री डॉ. डहरिया ने लगाई ग्राम अमोदी में चौपाल : दो रंगमंच की घोषणा की…

रायपुर, 1 सितंबर 2021नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम अमोदी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार विकास कार्यां के माध्यम से प्रदेश का विकास कर रही है। किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गोबर खरीदी के माध्यम से पशुपालकों को भी आर्थिक लाभ पहुचाते हुए जीवन स्तर बदला जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में भी लगातार कार्य स्वीकृत कर तस्वीर बदलने की बात कही। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि अधिकांश ग्राम पंचायत में सीसी रोड़, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, रंगमंच सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे। समोदा, मंदिर हसौद और चंदखुरी को नगर पंचायत बनाकर इस क्षेत्र में विकास के द्वार खोले गए हैं। उन्होंने ग्राम अमोदी में जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनी और इसे निराकृत करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यहां उन्होंने अलग-अलग मुहल्लों में दो रंगमंच की घोषणा की। महिलाओं द्वारा पेयजल की समस्या होने की शिकायत करने पर मंत्री डॉ. डहरिया ने सभी घरों में नल कनेक्शन लगने के बाद पानी की समस्या दूर होने की जानकारी दी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

6 hours ago

राजनांदगांव : टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान…

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न- टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव 25…

8 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

- साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की…

8 hours ago

राजनांदगांव : राजनादगांव को इसलिए ही कहा जाता है संस्कारधानी…

राजनांदगांव के शांति नगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी। वहां एक…

9 hours ago

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित…

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न राजनांदगांव। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज…

9 hours ago

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा…

11 hours ago